पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में स्वाइन फ्लू सक्रिय हुआ, एक की मौत, जांच के लिए सैंपल भेजे

जिले में स्वाइन फ्लू सक्रिय हुआ, एक की मौत, जांच के लिए सैंपल भेजे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दवा जांच केंद्रों में अलग से व्यवस्था नहीं, रोग की आशंका

जिलेमें मौसम में रहे बदलाव के कारण स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय हो गया है। कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को एक गर्भवती की मृत्यु हो चुकी है। वहीं सोमवार को जिला अस्पताल से तीन जनों के सैंपल लेकर जांच के लिए कोटा भेजे गए हैं।

हाड़ौती के कोटा और बूंदी में कहर बरपाने के बाद स्वाइन फ्लू का वायरस बारां में भी सक्रिय हो गया है। चिकित्सा विभाग के अनुसार कोटा के एमबीएस अस्पताल में उपचार करा रही सीसवाली क्षेत्र के शाहपुरा निवासी राजेशबाई (23) प|ी भगवतीप्रसाद की मृत्यु हो गई। राजेशबाई गर्भवती थी और कोटा अस्पताल में वेंटीलेटर पर थी। इसकी सूचना मिलने के बाद चिकित्सा विभाग ने महिला के घर के आसपास सर्वे कराकर टेमी फ्लू की गोलियों का वितरण किया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचे तीन जनों के स्वाइन फ्लू संदिग्ध होने पर उनका सैंपल लिया है। इसे जांच के लिए कोटा भेजा गया है। गौरतलब है कि इस साल जिले में स्वाइन फ्लू से मृत्यु का पहला मामला सामने आया है। वहीं तीन संदिग्ध भी पहली बार मिले हैं। इसको लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हरकत में गया है। संदिग्ध रोगियों पर निगाह रखने के निर्देश जारी किए हैं।

नहीं दे रहे हैं ध्यान

स्वाइनफ्लू का प्रकोप फैलने से रोकने के लिए जिले में स्कूलों में प्रार्थना-सभाओं पर रोक लगाई गई है। वहीं चिकित्सा संस्थानों में खांसी, जुकाम अन्य मरीजों को अलग से आउटडोर बनाए गए हैं, लेकिन पर्ची काउंटर, दवा वितरण और जांच केंद्रों में अलग से व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में अस्पताल में कोई स्वाइन फ्लू संदिग्ध अन्य सामान्य मरीजों में संपर्क में आएगा, तो उनके भी संक्रमित होने की आशंका रहेगी।

सोनोग्राफीके लिए कतारें

जिलाअस्पताल में दो सोनोग्राफी मशीनें लगी हुई हैं। सोमवार को एक डॉक्टर के छुट्टी पर होने से सिर्फ एक ही सोनोग्राफी मशीन संचालित थी। सोनोग्राफी कक्ष के बाहर मरीजों तीमारदारों की भीड़ लगी हुई थी। दुर्जनपुरा निवासी परमानंद ने बताया कि उनकी पुत्रवधू को लेकर आए हैं, लेकिन सुबह से नंबर नहीं रहा है। श्रमिक कॉलोनी निवासी अशफाक छबड़ा के बृजेश सुमन ने बताया कि एक सोनोग्राफी बंद है।

7हजार गोलियां आईं

स्वाइनफ्लू से निपटने के लिए टेमी फ्लू की गोलियां पहुंच गई हैं। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. बृजेश गोयल ने बताया कि टेमी फ्लू की सात हजार गोलियां आई हैं। इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन्हें चिकित्सा संस्थानों पर भेजा जाएगा। महिला की मृत्यु की सूचना पर उसके घर आसपास सर्वे कराकर टेमी फ्लू का वितरण करवाया गया है।

बारां. सोनोग्राफी कक्ष के बाहर लगी मरीज तीमारदारों की भीड़।

बारां. चिकित्साकर्मियों को दिए जा रहे मास्क मानकों के अनुरूप स्वाइन फ्लू के लिए कारगर नहीं हैं।

बारां. जिला अस्पताल में महिला आउटडोर के समीप काउंटर से दवाइयां लेती मरीज।