- Hindi News
- संगठन की बैठक आज सम्मेलन पर करेंगे चर्चा
संगठन की बैठक आज सम्मेलन पर करेंगे चर्चा
बारां |स्कूल टीचर्सफेडरेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय सम्मेलन 15 से 17 फरवरी तक गंगानगर में होगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शहर के स्वामी विवेकानंद पार्क में मंगलवार को शाम पांच बजे बैठक होगी। इसमें जिले के कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी भाग लेंगे। जिला समन्वयक गंगाधर निर्मल ने बताया कि बैठक में अध्यापक शैलेंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।