आज दो घंटे बंद रहेगी बिजली
बारां |132 केवीजीएसएस से निकलने वाली 33 केवी लाइन नंबर 3 4 से मंगलवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली निगम के एईएन जेके जैन ने बताया कि लाइनों की मरम्मत के कारण मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इस कारण 33 केवी जीएसएस नियाना, बामला, रटावदा से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर से बिजली बंद रहेगी।