पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख उपजिला प्रमुख बनने पर हर्ष जताया

जिला प्रमुख उपजिला प्रमुख बनने पर हर्ष जताया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां|नंदलाल सुमनके जिला प्रमुख राजकुमार नागर के उपजिला प्रमुख बनने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। जिला महामंत्री मुकेश केरवालिया ने बताया कि नवनिर्वाचित जिला प्रमुख उपजिला प्रमुख का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुमन ने जिले के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही। हर्ष व्यक्त करने वालों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष निर्मल माथोड़िया, हितेष बत्रा, सुनील नागर, प्रकाश मेहता, देहात मंडल अध्यक्ष योगेश गौड़, रघुनंदन सुमन, हरिमोहन मेरोठा, रमेश मीणा, राधेश्याम मारन, चंद्र गोस्वामी, चिराग धाकड़ आदि मौजूद थे।

आतिशबाजीकर मनाई खुशी:उधर, यूथकांग्रेस विधानसभा क्षेत्र के महासचिव दिलीप चौधरी सहित कार्यकर्ताओं ने शाहाबाद में प्रधान निधि चंदेल, उपप्रधान धर्मेंद्र यादव, उपसरपंच विज्येंद्र वाजपेयी, किशनगंज में प्रधान सेवाराम मीणा, उपप्रधान रामहेत मीणा के बनने पर आतिशबाती कर खुशी मनाई।

बोहत.अंतापंचायत समिती में वार्ड 16 से विजय जगदीश सिंह राठौड़ को उपप्रधान बनाने पर रविवार शाम को आतिशबाजी करते हुए डीजे साउड की धुन पर डांस करते हुए युवा भाजापा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर विजय जुलस निकाला, जो देर रात्रि तक चलता रहा। कस्बे भाजपा मंडल महामंत्री रामप्रसाद मालव, युवामोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम पोटर, दीनदयाल गौतम, महावीर मालव, गुलाबचंद सुमन, इकाई अध्यक्ष हेमराज राठौर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

छीपाबड़ौद.नन्दलालसुमन के जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर माली समाज ने हर्ष जताया। सयुक्त माली सैनी महासंघ के अध्यक्ष धनराज सुमन महात्मा ज्योजिबा फुले संस्थान के अध्यक्ष नन्दकिशोर सुमन, पुरषोतमलाल, किशनलाल, भंवरलाल, रामस्वरूप सुमन, मोहनलाल, मूलचंद सुमन एडवोकेट, श्यामलाल सुमन आदि अन्य कई समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित बारां जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन को इस मौके पर बधाईयां भी दी।

कांग्रेसके प्रधान निर्वाचित होने पर हर्ष जताया:बारां. झालावाड़लोकसभा प्रभारी मोहम्मद सादिक (बड़ोरा) की अध्यक्षता में बारां, अटरू, छबड़ा, छीपाबड़ौद, किशनगंज, शाहबाद में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर कांग्रेस सेवा विधानसभा प्रभारी सालिस अहमद, लेखराज पांचाल, अंता विधानसभा प्रभारी शराफत अली, पवन रावल, सुनील यादव, आसिफ, युवराज सिंह हाड़ा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रधानने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया:किशनंगज.पंचायत समितिके नवनिर्वाचीत प्रधान सेवाराम मीणा ने सोमवार को निर्वाचन क्षेत्र के आधा दर्जन से भी अधिक गांवों का दौरा कर लोगों का आभार जताया। इस दौरान लोगों ने मीणा का स्वागत किया। मीणा ने बरूनी, खेड़ली, गरडा़ समेत कई गांवों का दौरा किया। मीणा का जगह-जगह माला पहनाकर साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य दिनेश मेहता, जगतार सिंह, बंटी मीणा, संरपच चरणजीत कौर गरडा़ सरंपच महिमा चौधरी ने भी प्रधान का स्वागत किया।

क्षेत्रके विकास में नहीं आएगी कमी: माथनी:बारां.कांग्रेस केनवनिर्वाचित प्रधान अजीतसिंह माथनी का माथना माथनी गांव में ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामरतन गुर्जर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रधान माथनी ने उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। अमझदेव गांव में माथनी को ग्रामीणों ने नारंगियों से तोला। जनता की मांग अनुरूप काम करवाए जाएंगे। इस जीत का श्रेय जनता के प्यार मुझ पर उनके भरोसे को जाता है। कार्यक्रम में नरेंद्रसिंह केदाहेंडी, रामरतन गुर्जर, मदनमोहन मीणा, छीतरलाल नागर, बनवारी मीणा, कालू पटेल, रामचरण मीणा आिद ने प्रधान का स्वागत किया। माथनी ने सोमवार को 12 से अिधक गांवों का दौरा कर जनता का अाभार जताया।