- Hindi News
- महाशिवपुराण कथा हुई शुरू, कलशयात्रा निकाली
महाशिवपुराण कथा हुई शुरू, कलशयात्रा निकाली
बाहर से दिखावा मन में दुर्गुण नहीं रखें
गोपालपुरामें सोमवार से महाशिवपुराण कथा और सत्संग ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हुआ। ग्रामीणों के अनुसार शहर के प्यारेरामजी मंदिर से सुबह 10 बजे कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यह गोपालपुरा दूणीखेड़ा माताजी के चौक तक पहुंची। शोभायात्रा में यजमान महाशिवपुराण को सिर पर धारण कर चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां बालिकाएं कलश धारण किए हुई थी। सोमवार से 15 फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होने वाली कथा का वाचन योगी बाबूनाथ करेंगे। कार्यक्रम में 15 फरवरी को रात 9 बजे शिव ब्यावला होगा। वहीं 16 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे शिव स्थापना होगी। यहां दोपहर बाद तीन बजे प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा में चंद्रमोहन मेहता, संजय मेहता, रामबाबू शर्मा, सुरेश वैष्णव, जगदीश शर्मा, कहैन्यालाल सुमन, भगवान सुमन, भंवरलाल, छीतरलाल, बाबूलाल मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
कवाई.गौएवंपर्यावरण चेतना पदयात्रा के तहत कस्बे मे गौ भक्तों की ओर से रविवार शाम को विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्ग से होती हुई मालियान धर्मशाला में पहुंची। यहां क्रांतिकारी संत गौ सेवक गोपाल महाराज ने प्रवचन सुनाए। यहां गाय की महिमा बतातेे हुए कहा की गौ माता पशु प्राणी नहीं है। गाय माता भारतीय संस्कृति की पहचान है।
बारां. भागवत कथा के दौरान निकाली गई शोभायात्रा।
कवाई. यात्रा के पहुंचने पर निकाली गई कलश यात्रा।
बारां. महाशिवपुराण कथा से पूर्व शहर के प्यारेरामजी के मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा।
बोहत. कथा में उमड़ी महिलाएं।