लायंस क्लब ने किया मूवी शो
बारां. लायंसक्लब की ओर से निर्धन और गरीब बच्चों के लिए निशुल्क प्रेरणास्पद मूवी शो आयोजित किया गया।
लायंस क्लब अध्यक्ष हितेश खंडेलवाल ने बताया कि बच्चों को प्रेरित करने, नई दिशा, नई सोच देने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इसमें 14 सरकारी स्कूल 4 निजी स्कूल के 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। शो का समय सुबह 9 बजे का रखा गया। इसमें भारतीय बोक्सर मेरिकोम की जीवन संघर्ष पर आधारित फिल्म मेरिकोम दिखाई गई! क्लब सचिव विशाल ने बताया की कार्यक्रम के अतिथि उप प्रांतपाल बद्री विशाल महेश्वरी, पूर्व प्रांतपाल पूर्णिमा खंडेलवाल, रीजन अध्यक्ष वरुण रस्सेवट, जोन अध्यक्ष संजय मालिक ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए संबोधित किया। वहीं बच्चों के लिए कार्यरत विभिन्न संस्थानों के लीडर्स का सम्मान किया गया। इसमें फ्रेंड यूथ क्लब के तपिश जैन, सहयोग संस्थान के शिवम शर्मा, आस्क वी ट्रस्ट के सौरभ बंसल, अग्रसेन यूथ एसोसिएशन के अतुल बंसल शामल थे।
बारां. स्कूली बच्चाें को प्रेरणादायी फिल्म दिखाई गई।