पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच पाटनी ने किया पदभार ग्रहण

सरपंच पाटनी ने किया पदभार ग्रहण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें नवनिवार्चित सरपंच प्रशांत पाटनी ने पदभार ग्रहण किया। पदभार के समय राजीव गांधी सेवा केंद्र में भीड उमड़ पड़ी। सरपंच ने कहा कि वे पांच साल तक गांव को एक साथ लेकर चलेंगे। कस्बे के लोगों के प्रति पूर्ण जवाबदेही रहेंगे। जो भी कस्बें में योजनाएं आएगी। उसको पूर्ण पारदर्शिता के साथ लाया जाएगा। उसमें पात्र लोगों का ही चयन किया जाएगा। हरिजन जो पिछले 15 सालों से न्यूनतम दर मात्र 350 रुपए माह में कस्ब्े की सफाई कर रहे थे। उनकी मासिक तनख्वाह बढाने की घोषणा की। पदभार ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्या सुनिता मेघवाल, सरपंच प्रशांत पाटनी, उपसरपंच कृष्णा भील, पूर्व डायरेक्टर धनदौलत गुर्जर, समस्त पंच और कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

रांईपंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच मीणा ने पदभार संभाला: छीपाबडौ़द. पंचायतसमिति की रांई ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच मुरलीधर मीणा ने सोमवार को एक सादा समारोह में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर पंचायत सचिव नरेंद्र बियाना, उपसरपंच भरतराज मीणा एवं पंचायत के सभी वार्डपंच ग्रामवासी भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सरपंच मुरलीधर मीणा ने कहा कि उनका मुख्य उदेश्य पंचायत क्षेत्रवासियों को विकास की धारा से जोड़ना है।

नवनिर्वाचितसरपंच ने किया पदभार ग्रहण: अटरू. कस्बेकी ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच मनोज कुमार सुमन का पदभारग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित प्रधान अजय सिंह, विशिष्ठ अतिथि नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य विरेंद्रप्रताप सिंह थे। सरपंच सुमन ने ग्राम पंचायत के राजीव गांधी भवन में विधि विधान से पद संभाला। इस दौरान ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित उपसरपंच राजेन्द्र मेघवाल, वार्ड पंच विकास गर्ग सहित वार्ड पंचों का स्वागत किया। समारोह में पूर्व सरपंच बृज मोहन सोनी, प्रेमचंद सुमन, रामबाबू वैष्णव, परमानंद खंडेलवाल सहित कई लोग मौज्ूद थे।

सरपंचका िवजयी जुलूस निकाला: छबड़ा. कड़ैयाबनकी नवनिर्वाचित सरपंच ममता नागर का विजय जुलूस निकाला गया। सरपंच का गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं सरपंच ने लोगों का आभार जताते हुए पंचायत में विकास कार्य करने का आश्वासन दिया। जुलूस में भाजपा नेता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। ग्राम पंचायत मूंडला के नवनिर्वाचित सरपंच नंदकिशोर बैरवा ने भी पदभार ग्रहण किया।

मुस्लिमबस्ती में िकया सरपंच प्रधान का स्वागत: केलवाड़ा. कस्बेकी मुस्लिम बस्ती में सोमवार को इस्लामिया कमेटी की ओर से नवनिर्वाचित प्रधान निधि चंदेल, केलवाड़ा सरपंच कौशल किशोर राठौर, उपप्रधान धर्मेंद्र यादव, दांता सरपंच गायत्री सहरिया, पीपलखेड़ी सरपंच कमल राठौर, डायरेक्टर जानकीलाल सहरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। समारोह में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण मेहता, चितरंजन पाठक, मुख्तार अहमद, अब्दुल रशीद गौरी, पूर्व सदर अब्दुल हलीम, हरिओम गुप्ता, विरेंद्र कुमार, सोनू गोयल, उपसरपंच अतीत अहमद सहित कई लोग मौजूद थे।

बिजौरा.ग्रामपंचायत बिजोरा की नवनिर्वाचित सरपंच ममता मेरोठा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहकारी अध्यक्ष भवानीशंकर, वार्ड पंच सुरेंद्र मीणा, आसकरण मीणा, पदम नागर, उपसरपंच मोहनी बाई सुमन ने माल्यार्पण कर स्वागत िकया।

केलवाड़ा.नवनिर्वाचितसरपंच कौशल किशोर राठोर ने पंचायत कोरम के साथ सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मौके पर प्रधान निधि चंदेल, उपप्रधान धर्मेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

अटरू. समारोह में मंचासीन अतिथि।

छीपाबड़ौद. पदभार ग्रहण करते सरपंच मुरलीधर मीणा।

केलवाड़ा. समारोह में मंचासीन प्रधान

बारां. नवनिर्वाचित सरपंच प्रशांत पाटनी।