- Hindi News
- घरेलू हिंसा नहीं करेंगे बर्दाश्त, लिया संकल्प
घरेलू हिंसा नहीं करेंगे बर्दाश्त, लिया संकल्प
एकलनारी शक्ति संगठन की ओर से सोमवार पंचायत समिति परिसर स्थित शिव मंदिर में बैठक की गई। इसमें ब्लॉक कमेटी की सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं ने घरेलू हिंसा रोकने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, अवैध रूप से बिकने वाली दुकानों को बंद कराने, महिलाओं पर अत्याचार रोकने पर चर्चा की गई।
संगठन कार्यकर्ता विद्या बंसल ने बताया कि इस बैठक में एकल नारियों के अिधकार, उनकी सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं और उनके सामाजिक अिधकार आिद पर चर्चा की गई। इस संगठन के माध्यम से एकल नारी को मजबूत और सशक्त बनाकर उनको स्वराेजगार से भी जोड़ने की पहल की जाती है। बैठक में संगठन के सदस्यता अिभयान पर भी चर्चा की गई और नई सदस्य भी बनाई गई। श्रीमती बंसल ने बताया कि इस संगठन की महिलाओं ने पूर्व में भी जिले में अवैध रूप से बिकने वाले शराब के ठेके हटवाए थे। इसके लिए महिलाओं को काफी संघर्ष और प्रदर्शन तक करना पड़ा था। संगठन के माध्यम से महिलाओं को घर में होने वाली हिंसा को रोकने वाले कानून, कन्या भ्रूण की हत्या रोकने के कानून, महिला अत्याचारों को रोकने वाले अिधनियम आिद की जानकारी देकर उनको इसके बारे में जागरूक किया जाता है।
उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से बैठक के बाद महिला सशक्तिकरण को लेकर पंचायत समिति परिसर से महिलाओं ने रैली निकाली और नारेबाजी की। रैली के बाद संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
संगठन की अगली बैठक आगामी महीने की 9 तारीख को होगी। इस मौके पर ब्लॉक कमेटी सदस्य कमला मीणा, रामकन्याबाई, शांतिबाई, तुलसाबाई, पुष्पाबाई, कल्याणीबाई, रामनाथीबाई, शकुंतलाबाई आिद मौजूद थीं।
बारां. एकल नारी शक्ति संगठन की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर रैली निकालती संगठन की पदाधिकारी।