पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिजनों को सहायता राशि सौंपी

परिजनों को सहायता राशि सौंपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां |लंका कॉलाेनीके समीप बंक रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त मप्र के एक कारीगर गिरने से गंभीर घायल हो गया था। एक फरवरी को कोटा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतकों के परिजनों ने मकान मालिक से मुआवजे की मांग की थी। रविवार को पीडित पक्ष को ढाई लाख रुपए की राशि सौंप दी गई। आजाद हिंद बिल्डिंग वर्कर्स यूनियन के सचिव राधेश्याम ने बताया कि कारीगर मप्र के बमोरी (अशोकनगर) लखन पुत्र मोहनलाल बंक रोड पर बनने वाले एक मकान में काम करते समय गिर गया था। इससे उसे गंभीर चोट आई थी। उसे बारां अस्पताल से कोटा रैफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान एक फरवरी को रात 12 बजे मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। यूनियन की ओर से दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया गया। यूनियन के कहने पर मकान मालिक से पीड़ित पक्ष को कार्यकर्ताओं के सामने कोतवाली में सीआई कालूराम वर्मा ने ढाई लाख रुपए की राशि सौंपी।