छबड़ा प्रकरण में हो निष्पक्ष कार्रवाई
बारां |शहर कीसंस्था अंजुमन इत्तिहादे बाहमी की ओर से एसपी सत्येंद्रसिंह को ज्ञापन देकर छबड़ा शहर में हुई आगजनी की वारदात के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की गई। संस्था के प्रेस सचिव शेख बहादुर ने बताया कि गत 3 फरवरी को छबड़ा में असामाजिक तत्वों ने मुस्लिम समाज की 10 दुकानें, 12 गुमटियां, 4 बसें और पत्ते के गोदाम में आग लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ दिया था। जिलाध्यक्ष माेहम्मद आफाक, नगर परिषद अब्दुल गनी, राष्ट्रीय मुस्लिम एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष शेख बहादुर, जिला कांग्रेस महासचिव जाकिर मंसूरी, शहर वक्फ कमेटी सदर अब्दुल शकूर, फकीर मोहम्मद, अब्दुल गफ्फार ने ज्ञापन देकर मांग की जिन लोगों का नुकसान हुआ है। उनको उचित मुआवजा दिलाया जाए। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई नामजद रिपोर्ट पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।