डेंटल चेकअप िशविर लगाया
बारां | शहरके स्टेशन रोड स्थित बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल नवीन में सोमवार को इनरव्हील क्लब की ओर से दांतोंं की जांच की गई और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई। क्लब अध्यक्ष सुमन गोयल ने बताया कि दंत चिकित्सक डॉ. नेहा गुप्ता ने बालिकाओं के दांतों की जांच की। उन्होंने दांतों की सुरक्षा नियमित देखभाल के बारे में बताया। सचिव चंदा ठाकुरिया ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भाग लिया। प्रभारी ललिता टोंगिया कविता सेठी ने बताया कि प्रतियोगिता में पार्वती शर्मा प्रथम आरती प्रजापति द्वितीय स्थान पर रही।