- Hindi News
- मदरसों के निरीक्षण में मिलीं खामियां, किया पाबंद
मदरसों के निरीक्षण में मिलीं खामियां, किया पाबंद
मदरसों के निरीक्षण में मिलीं खामियां, किया पाबंद
बारां| जिलाअल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम मोहमंद खान ने मदरसों का निरीक्षण किया। इसमें मदरसों में पाई गई अव्यवस्थाओं, साफ-सफाई को सुधारने एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ वातावरण निर्माण के निर्देश दिए। खान ने बताया कि मदरसा अंजुमन इस्लामिया मंडोला, अजहर, सरस की टोड़ी, तालाबपाड़ा, हौडीतीयान अंसारी, रजविया नयापुरा, श्योपरियान अंसारी, हरनावदा शाहजी, छीपाबड़ौद, नलखेडी, सालपुरा, खेडलीगंज आदि मदरसों का निरीक्षण किया। इनमें पाई गई अनियमिताओं को सुधारने, पोषाहार गुणवता में सुधार करने, पोषाहार की केश बुक के सुचारू रूप से संधारण, मदरसों का समयानुसार संचालन, मदरसों में बच्चों को नामाकंन वृद्धि, मदरसों को वातावरण स्वच्छ एवं सुसज्जित रखने के निर्देश दिए। अनुपस्थित पाए गए शिक्षा सहयोगियों जुनैद, रईस अहमद, अशरफ अली, गुलनाज परवीन, शाहिदा आदि के एक दिन के वेतन काटने के िनर्देश दिए गए।
किसानसंघ का प्रदर्शन आज
किशनगंज|भारतीय किसानसंघ की ओर से उपखंड के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष छीतरसिंह हाड़ा ने बताया कि लंबे समय से किसान सिंचाई परियोजनाओं अन्य समस्याओं को लेकर मांग करते रहे हैं, लेकिन आज तक समस्याओं का सामधान नहीं हुआ है। उसी को लेकर क्षेत्र के किसान मंगलवार को एसडीएम कार्यलय पर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले किसान बाबाजी के बाग में एकत्रित होंगे। वहां से रैली के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगे।
ग्रामीणगौरव पथ बनेंगे
बारां|जिले कीसभी ग्राम पंचयतों पर सीसी रोड. बनाकर ग्रामीण गौरव पथ बनाए जाएंगे। यह बात कलेक्टर ललितकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभाकक्ष में आयोजित आवश्यक सेवाओं की बैठक में निर्माण विभाग के अभियंता ने दी। कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ सेवाओं, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति आदि की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को कहा कि सड़कों के पैच वर्क एवं मरम्मत के कार्य में तेजी लाई जाए।
दोअतिक्रमियों को जेल
बारां| सिवायचकसरकारी भूमि एवं चरागाह भूमि पर अतिक्रमण करने के दोषी पाए गए कोयला निवासी उग्रसेन पुत्र बिरधीलाल किराड़ तथा प्रेमचंद पुत्र किशनलाल कुम्हार को 30 दिन