- Hindi News
- कम भाव से निराश किसानों ने सड़क पर बिखेरी धान
कम भाव से निराश किसानों ने सड़क पर बिखेरी धान
जिलेमें खाद की पर्याप्त सप्लाई और धान के कमजोर भावों का देखते हुए निर्यात खोलने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। किसान संघ कार्यकर्ता कृषि उपजमंडी से रैली के रूप में प्रताप चौक पहुंचे। यहां सड़क पर धान बिखेरकर निर्यात खोलने की मांग की है।
किसान संघ कार्यकर्ताओं ने दोपहर करीब एक बजे कृषि उपजमंडी स्थित गणेश शिव मंदिर पहुंचकर सभा की। किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष कैलाश गंदोलिया ने कहा कि किसानों के लिए बिजली है, खाद है, फसलों का भाव है। यहां तक कि गावों में तो पीने का शुद्ध पानी तक नहीं है। अब खेती किसान को बचाने के लिए आंदोलन करना मजबूरी हो गई है। किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सत्यनारायण सिंह जिलाध्यक्ष शंकरलाल नागर ने कहा कि सरकार की नीतियों को किसानों को गर्त में ढकेलनी वाली हैं। उन्होंने कहा कि खाद, बीज, बिजली, पानी किसान की प्राथमिक आवश्यकता है।
किसान खेती को बचाने के लिए इन्हें सरकार की प्राथमिकताओं में जोडऩा आवश्यक है। पिछले साल जहां बासमती धान के भाव तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल थे। इस बार गिरकर 800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। प्रांत अध्यक्ष गंदोलिया ने बताया कि धान का निर्यात चालू करने, यूरिया खाद की आपूर्ति करने समेत गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस की घोषणा करने की मांग को लेकर किसानो ने प्रदर्शन किया। किसान दुपहिया वाहन रैली के रूप में प्रताप चौक पहुंचे। यहां सड़क पर धान बिखेरकर प्रदर्शन किया गया। यहां से मिनी सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम नरेश मालव को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन दिए। किसानों ने यूरिया खाद की सप्लाई करने, धान का निर्यात करने गेहूं के समर्थन मूल्य पर दौ सो रुपये बोनस की घोषणा की मांग की है। इस दौरान बारां तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, छीतरसिंह हाड़ा, रणवीर सिंह, रमेश मेहता, कहैंयालाल पारेता, चौथमल नागर, जगदीश बैरवा भीमसिंह सारस्वत, जगदीश सिंह अटवाल आदि ने संबोधित किया।
बारां. शहर में शुक्रवार को रैली निकालते किसान संघ कार्यकर्ता।
किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने किया प्रदर्शन, जिले में खाद की पर्याप्त सप्लाई की रखी मांग
बारां. धान का भाव नहीं मिलने से नाराज किसान संघ कार्यकर्ताओं ने प्रताप चौक पर शुक्रवार को धान फैलाकर प्रदर्शन किया।