पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 हजार ने दी परीक्षा

70 हजार ने दी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. शहरसमेत जिलेभर में माध्यमिक उच्च माध्यमिक सेटअप के स्कूलों में शुक्रवार अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हुई। जिलेभर के 507 स्कूलों के करीब 70 हजार छात्र परीक्षा में बैठे। पहले दिन परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी का पेपर दिया। जिले में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं कक्षा 12वीं की अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से 22 दिसंबर तक चलेंगी। शहर में कोटा रोड उच्च माध्यमिक स्कूल में माध्यमिक उच्च माध्यमिक कक्षाओं के पेपर हुए। इस दौरान बादल छाए रहे। स्कूल की पहली मंजिल पर पेपर देने पहुंचे छात्रों को कम रोशनी के कारण परेशानी हुई। जिला समान परीक्षा योजना प्रभारी रामलाल बैरवा ने बताया कि जिले में माध्यमिक सेटअप के 507 सरकारी निजी स्कूल हैं। इनमें से 228 निजी और 279 सरकारी स्कूल हैं। इनमें से कक्षा 9वीं में 23 हजार 410, कक्षा 10वीं में 22 हजार 115, कक्षा 11वीं में 11 हजार 615 और कक्षा 12वीं में 13 हजार 615 सहित कुल 70 हजार 310 विद्यार्थी नामांकित हैं।