एक हजार मीट्रिक टन मिलेगा यूरिया
बारां|जिले मेंशुक्रवार एवं शनिवार को यूरिया की रैक पहुंचेगी। इससे करीब एक हजार मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन होगा। कृषि विभाग उपनिदेशक डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बारां एक रैक पहुंच रही है। इससे बारां कोटा को यूरिया खाद की सप्लाई होगी। वहीं आईपीएल की रैक कोटा पहुंच रही है। इससे बारां को यूरिया की सप्लाई होगी। दोनों से करीब एक हजार मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त होगा। इसके अलावा सोमवार को नार्गाजुन की रैक बारां पहुंच रही है। इसमें करीब 2500 मीट्रिक टन यूरिया आएगा। इसमें से करीब दो हजार मीट्रिक टन यूरिया बारां को मिलेगा। उन्होंने बताया कि रैकों से 80 हजार बैग यूरिया जिले को मिलेगा।