- Hindi News
- छबड़ा क्षेत्र में मावठ, सारथल में बिजली गिरी
छबड़ा क्षेत्र में मावठ, सारथल में बिजली गिरी
आंकोदिया-गोबरचा में गिरे चने के आकार के ओले
किशनगंज. मौसममें अचानक आए बदलाव के बाद शुक्रवार को क्षेत्र में कई जगह हल्की बारिश हुई तो कुछ जगहों पर चने के आकार के ओले भी गिरे। कस्बे में जहां दोपहर एक बजे के बाद पांच मिनट तक बूंदाबादी हुई। वही गोबरचा आंकोदिया मे पांच मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। वही बासंथूनी मे लगभग 15 मिनट तक मध्यम दर्जे की बारिश होने से किसानों को राहत मिली। लेकिन मौसम में बदलने के साथ ही सर्दी में आई अचानक तेजी के बाद दिन मे ही कई जगह पर लोगों ने आग जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश की।
कुंजेड़.कस्बेमें सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। बादल छाने से सुबह से ही सर्दी का असर तेज रहा। दोपहर के समय लगभग 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई। मावठ गिरने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने बताया की मावठ फसलों के लिए फायदेमंद है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ गई। बहुत से लोगों ने सर्दी से बचने के लिए आलाव का सहारा लिया।
बिजौरा.मौसममें आए अचानक बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बढऩे से लोग अलाव पर तापते रहे। हल्की बूंदाबांदी से किसानों में मावठ उम्मीद जगी है। किसानों ने बताया कि इस समय मावठ गिर जाए तो फसलों को फायदा होगा।
भंवरगढ़.कस्बेमें दोपहर को हुई कुछ देर बारिश के बाद शाम को पांच बजे से दोबारा बारिश हुई। जो रुक-रुक कर देर शाम तक होती रही। बारशि से सर्दी भी तेज जो गई।
कस्बाथाना. कस्बे में दोपहर दो से ढाई बजे तक मावठ हुई। इस दाैरान 10 मिनट तक चने के आकार के ओले भी गिरे। मावठ हो जाने से मौसम में ठंडक घुल गई।
छबड़ा.कस्बेमें सुबह पांच बजे से ही तेज हवाओं का दौर चला और लगभग साढ़े सात बजे गरज के साथ बारिश शुरू हो गई जो रुक-रुक कर होती रही। लगभग 12 बजे मौसम साफ हुआ। बारिश से क्षेत्र के बांहरी, चावलखेड़ी, निपानिया, झरखेड़ी, कोटड़ी, दीलोद, कड़ैयाबन आदि गांवों के किसानों के चेहरे खिले। मुकेश नागर, भूरा नागर ने बताया कि इस बारिश से फसल में जान गई। बारिश के बाद ठिठुरन बढऩे से लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे। वहीं बाजारों में लोग आग जलाकर तापते नजर आए। वहीं कस्बे में हुई बारिश ने पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़को पर नालियों की गंदगी का ढेर लग गया। कस्बे के वार्ड पांच में स