- Hindi News
- पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
बारां|अटरू थानाक्षेत्र के सुभाषपुरा निवासी एक जने ने शुक्रवार को एसपी को ज्ञापन देकर डेढ़ महीने पुराने मारपीट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में सुभाषपुरा निवासी मनोज मीणा ने बताया कि 27 अक्टूबर को फरियादी की मां कुएं पर पानी भरने गई थी। इस दौरान गांव के छह जनों ने झाड़ लगाकर कुएं को बंद कर दिया। जब झाड़ हटाकर फरियादी की मां पानी भरने लगी, तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। बाद में आरोपियों ने फरियादी के मां पिता के साथ मारपीट कर दी। मामले की नामजद रिपोर्ट अटरू थाने में दी गई थी। इसके बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। आरोपी खुलेआम घूमकर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। फरियादी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।