पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 377 का हुआ भामाशाह नामांकन

377 का हुआ भामाशाह नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| नगरपरिषद धर्मशाला में शुक्रवार को वार्ड 23 का चतुर्थ संशोधित भामाशाह नामांकन शिविर लगाया गया। शिविर प्रभारी एईएन सुधाकर व्यास ने बताया है कि शिविर में नौ परिवारों के राशन कार्ड दुरुस्त किए गए, सात पेंशनरों का सत्यापन किया गया तथा 52 व्यक्तियों के आधार नामांकन किए गए। भामाशाह नामांकन के लिए 92 परिवारों के आवेदन प्राप्त होने पर 377 व्यक्तियों का नामांकन किया गया। वहीं बैंक ऑफ इंडिया ने 42 निशुल्क खाते खोले। शनिवार को वार्ड 23 का अंितम पांचवां शिविर लगाया जाएगा।

किशनंगज.भामाशाहयोजना के तहत घट्टी पंचायत मुख्यालय पर पांच दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर मे लंबे समय से बैंक खातों से वंचित महिलाओं के जीरो बैलेंस के खाते खाले गए। पांच दिन तक चले शिविर के दौरान 4667 भामाशाह नमांकान मिले। इसमें ने 1277 नामांकन किए गए। साथ 595 आधार कार्ड बनाए गए और 750 बैंक खाते खोले गए। एसडीएम अशोक पुरुसवानी ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं बीडीओ दिवाकर मीणा, तहसीलदार रामनिवास मीणा, सरपंच शंकर मंडल, सचिव लोकेंद्र सिंह, पटवारी रामदयाल वैष्णव सूचना सहायक बाबूलाल मीणा आदि मौजूद रहे।