- Hindi News
- बस का रूट बदला, परेशान हो रहे हैं यात्री
बस का रूट बदला, परेशान हो रहे हैं यात्री
किशनगंज| लंबेसमय से कोटा से रामगढ़ होकर चल रही श्योपुर जाने वाली बस को एक सप्ताह से बंद कर दिया है। बस को रामगढ़ नही होकर बमोरी से सीधे ही निकालने से रामगढ़ के यात्रियों को दिक्कत हो रही है। कोटा, मांगरोल बारां जाने वाले यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण गुरुवचन भारती, उपसरपंच हंसराज बसवाल, जोधराज, विवेक सक्सेना ने बताया कि निजी कंपनी की बस को लंबे समय से कोटा से रामगढ होकर श्योपुर तक चलाया जा रहा था। बस का परमिट भी रामगढ़ होकर ही है। क्षेत्रवासियों ने बस को रामगढ़ होकर चलाने के लिए बस मालिक को पाबंद करने की मांग की है।