पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य कंेद्रों पर अव्यवस्थाएं

स्वास्थ्य कंेद्रों पर अव्यवस्थाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज| सीएचसीपर लंबे समय से महिला चिकित्सक की सुविधाएं तो मिल रही हैं, लेकिन ऑपरेशन थिएटर में उपकरणों के अभाव में महिलाओं को सुविधा नहीं मिल रही है। इससे जिला अस्पताल रैफर करना पड़ता है। सीएचसी पर गत कई सालों से महिला डॉक्टर डॉ. लक्ष्मी अग्रवाल तैनात हैं। यहां आपरेशन थिएटर तो है, लेकिन उपकरण नहीं होने से यह ंशुरू नही हो पा रहा है। महिला चिकित्सक डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सुविधाएं नहीं होने से मरीजों को बारां ही रैफर करना पड़ता है।

कुंजेड़सीएचसी पर नहीं है प्रसव की सुविधा

कुंजेड़.प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव की सुविधा नहीं होने से प्रसूताओं को परिजन अन्यत्र ले जाने को मजबूर हैं। कस्बेवासियों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षित नर्स नहीं है। इससे प्रसव नहीं हो पाता। कभी-कभी तो महिला को बाहर ले जाने में खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक रामपाल मेघवाल सीएमएचओ को भी समस्या समाधान के लिए कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हूई है। वहीं लेब टेक्नीशियन एनआरएचएम कंप्यूटर ऑपरेटर का भी स्थानांतरण हो जाने से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी को दूर करने सहित नर्स की नियुक्ति नहीं की गई तो स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा दिया जाएगा।

यहांडॉक्टर की नियुक्ति से राहत

भंवरगढ़.कस्बेके स्वास्थ्य केंद्र पर गत दो माह से डॉक्टर नहीं होने से ग्रामीण परेशान हो रहे थे। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उप जिला कलेक्टर की ओर से व्यवस्था कर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर लगाने से मरीजों को राहत मिली। बजरंग दल के सह संयोजक अनिल परिहार सेन ने बताया कि डॉक्टर नहीं होने से ग्रामीणों परेशान थे। बजरंगदल के कार्यकर्ता किशनगंज जाकर उप जिला कलेक्टर मिले। जहां लोगो की परेशानी को देखते हुए उपजिला कलेक्टर ने डॉक्टर की व्यवस्था करवा कर ग्रामीणों को राहत दी है।