पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने 3 पंस में बाजी पलट 6 पर किया कब्जा

कांग्रेस ने 3 पंस में बाजी पलट 6 पर किया कब्जा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत चुनाव में शनिवार को पंचायत समिति मुख्यालयों पर प्रधानों के चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस ने सात में से छह पंचायत समितियों पर कब्जा जमाया है। तीन पंचायत समितियों में बहुमत में होने के बावजूद भाजपा सिर्फ एक जगह ही प्रधान बना सकी है। पंचायत समिति के परिणामों में भाजपा कांग्रेस को तीन-तीन जगह बहुमत मिला था। छीपाबड़ौद में दो निर्दलीयों पर दारोमदार था। इसमें भाजपा में सेंध लगाकर कांग्रेस ने सात में से छह जगह प्रधान बना लिए हैं। कांग्रेस ने किशनगंज, शाहाबाद, बारां के अलावा छबड़ा, छीपाबड़ौद और अटरू में प्रधान बनाए हैं। भाजपा सिर्फ अंता में प्रधान बना सकी है।



बारांमें अजीत सिंह बने प्रधान

जिलामुख्यालय की बारां पंचायत समिति में कांग्रेस से अजीत सिंह माथनी और भाजपा से जयेश गालव ने नामांकन दाखिल किया था। दोपहर तीन बजे बाद मतदान होने पर परिणाम घोषित किए गए। इसमें कांग्रेस के सिंह को 8 भाजपा के गालव को 7 वोट मिले। इस पर अजीत सिंह को एक वोट से विजयी घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश कसेरा ने नवनिर्वाचित प्रधान को प्रमाण पत्र देकर पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां भाजपा के 7 और कांग्रेस के आठ सदस्य निर्वाचित होकर पंचायत समिति सदस्य बने थे।



कांग्रेसने संजू को बनाया प्रधान

छबड़ा. पंचायतसमिति के 15 वार्डों में से भाजपा के 9 और कांग्रेस के 6 सदस्य चुनकर आए थे। ऐसे में भाजपा का प्रधान बनना तय माना जा रहा था, लेकिन ऐनवक्त पर कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी और भाजपा से चुनाव जीतकर आए दो सदस्यों को अपने पाले में कर लिया। कांग्रेस ने संजूबाई लोधा को प्रत्याशी घोषित किया था। लोधा एक वोट से जीतकर प्रधान बनीं। प्रधान के लिए भाजपा प्रत्याशी ममता नागर को 7 और संजू लोधा को 8 वोट मिले। लोधा के प्रधान बनने पर समाज के लोगों और कांग्रेस सदस्यों ने खुशी मनाई। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद प्रतापसिंह नगर अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि पंचायत समिति के वार्ड 13 से हेमलता लोधा वार्ड 7 से संजूबाई लोधा भाजपा के चिह्न से निर्वाचित हुई थी। उन्हें शनिवार सुबह छबड़ा में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस दौरान पूर्व प्रधान मानसिंह धनौरिया, जिला सचिव गोविंद दरबार, आदेश मित्र पारीक, हेमंत शर्मा, रेवती गेरा, नवीन उपाध्याय, बुलंद इकबाल आदि मौजूद थे।



कविताबनीं कांग्रेस से प्रधान

छीपाबड़ौद. पंचायतसमिति में शनिवार को प्रधान के चुनाव हुए। पंचायत समिति के वार्ड तीन से निर्दलीय के रूप में जीतकर पंचायत समिति सदस्य बनीं कविता को कांग्रेस की ओर से प्रधान प्रत्याशी बनाया गया था। पंचायत समिति के 19 वार्डों में से 9 पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस और दो निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। इसमें निर्दलीय पंचायत समिति सदस्य कविता ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें कांग्रेस की ओर से प्रधान का उम्मीदवार बनाया गया। वहीं भाजपा से विला गौतम ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोनों प्रत्याशी आमने-सामने थे। दोपहर बाद तीन बजे मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई। इसमें कविता को 10 और विला गौतम को 9 वोट मिले। इसमें कांग्रेस की कविता को एक वोट से विजयी घोषित किया गया। मीणा के प्रधान बनने पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल टाटू, मूलचंद शर्मा, बृजराज मीणा, परमानंद मीणा, प्रेम चौधरी, तुलसीराम मीणा, रमेश चौधरी, फूलसिंह मीणा, महेंद्र चौधरी आदि ने खुशी जाहिर की। पूर्व प्रधान बाबूलाल मीणा सहित कार्यकर्ताओं ने हाट चौक तक जुलूस निकाला।

किशनगंजमें कांग्रेस के सेवाराम एक वोट से बने प्रधान

किशनगज. पंचायतसमिति में शनिवार को प्रधान के चुनावों को लेकर गहमा-गहमी रही। यहां कांग्रेस की ओर से सेवाराम मीणा और भाजपा की तरफ से पुरुषोत्तम मीणा ने प्रधान के लिए नामांकन दाखिल किया। दोपहर बाद तीन बजे मतदान हुआ। इसमें नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने पहुंचकर वोट डाले। शाम करीब चार बजे परिणामों की घोषणा की गई। इसमें कांग्रेस के सेवाराम को 9 भाजपा के पुरुषोत्तम मीणा को 8 वोट मिले। इस पर कांग्रेस के सेवाराम मीणा को एक वोट से विजयी घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी अशोक पुरुसवानी ने प्रमाण पत्र देकर पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान एडीएम रामप्रसाद मीणा भी मौजूद रहे। समर्थकों ने मिठाई बांटकर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएचओ जगदीश प्रसाद, भंवरगढ़ एसएचओ बजरंग सिंह, केएल मीणा आदि मौजूद रहे।

5वोट से जीतकर निधि बनीं प्रधान

शाहाबाद. पंचायतसमिति में शनिवार को प्रधान के चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस की ओर से निधि चंदेल और भाजपा की ओर से दीनदयाल ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर बाद 3 बजे से मतदान कराया गया। इसके बाद परिणामों की घोषणा की गई। इसमें निधि को 10 और दीनदयाल को 5 वोट मिले। इस पर निधि को 5 वोटों से विजयी घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी दीनानाथ बबल ने नवनिर्वाचित प्रधान को प्रमाण पत्र देकर पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित प्रधान 24 वर्षीय निधि एम कॉम हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी।



अंतामें भाजपा की मंजू बनी

अंता. पंचायतसमिति प्रधान में फिर से भाजपा की प्रधान चुनी गई। यहां भाजपा की मंजू दाधीच 5 वोट से जीतकर प्रधान बनी हैं। पंचायत समिति में शनिवार सुबह 10 बजे रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा के समक्ष भाजपा की ओर से मंजू दाधीच और कांग्रेस की तरफ से कोमलता ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा के पंचायत समिति सदस्य दोपहर बाद 3.16 बजे पंचायत समिति पहुंचे। इनके बाद ही कांग्रेस सदस्य पहुंच गए। रिटर्निंग अधिकारी शर्मा ने पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलवाई। मतदान के बाद वोटों की गिनती हुई। इसमें भाजपा की दाधीच को 12 और कांग्रेस की कोमलता को 7 वोट मिले। इस पर दाधीच को 5 वोट से विजयी घोषित किया गया। इस दौरान डीएसपी गौतम भास्कर, सीआई गंगासहाय शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ तैनात रहे। सुरक्षा के चलते बैरीकेड्स लगाकर आवागमन बंद रखा गया था। दाधीच के प्रधान बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पूर्व प्रधान संजना मीणा, रमेश दाधीच ने नवनिर्वाचित प्रधान दाधीच का स्वागत किया। संबंधितखबर|12पर

बारां. जिला प्रमुख बनने के बाद मिनी सचिवालय में आतिशबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।

कविता मीणा।

संजू लोधा।

मंजू दाधीच

िनधि चंदेल।

सेवाराम मीणा।

अजीत सिंह।