सरसों धनिया पर फिर मावठ की मार
शुक्रवार रात शनिवार सुबह हुई मावठ से फसलों को नुकसान, रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी
मावठ
बारां. शहर में शनिवार को दोपहर में हुई बारिश से तर हुई सड़क।
भास्कर न्यूज|बारां
जिलेमें मौसम किसानों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। दिसंबर, जनवरी के बाद अब फरवरी में बार-बार हो रही मावठ से किसानों को फसलों में नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम से ही मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला।
शाम को हल्की बूंदाबांदी के बाद रात में भी मावठ का दौर रुक-रुककर जारी रहा। शनिवार को सुबह 5 बजे से दुबारा बंूदाबांदी का दौर जारी रहा। अंतराल से बारिश होती रही। मावठ के बाद सर्दी का अहसास बढ़ गया। दिन में कई बार धूप निकली और मावठ भी हुई। इन दिनों जिले में कुछ स्थानों पर सरसों की फसल में कटाई शुरू कर दी गई है।
अंता क्षेत्र के समीपवर्ती गांवों में सरसों की कटाई में किसान परिवार मजदूर जुटे हुए हैं। कटी हुई फसल खेतों खलिहानों में रखी होने से बारिश से उनके दाने खराब होने की आशंका है।
इधर, मावठ शीतलहर ने धनिया की फसल में व्यापक नुकसान पहुंचाया है। इससे किसान इस बार भी पूर्व में हुए नुकसान की भरपाई करने में सक्षम नहीं है।
धनियाको किया खत्म
जिलेमें इससे पूर्व हुई मावठ, शीतलहर के कारण धनिया में लौंगिया ने काफी नुकसान पहुंचाया। लौंगिया से प्रभावित धनिये की फसल को किसानों ने हांकना शुरू कर दिया है। किसानों के अनुसान धनिया में करीब 70 प्रतिशत नुकसान पहुंचा है। धनिया में लगातार तीसरे साल नुकसान से किसानों की कमर टूट गई है। किसानों को केवल गेहूं, चने सरसों से ही उम्मीद है। लहसुन में कुछ इलाकों में नुकसान होने की बात किसान कह रहे हैं। संबंधितखबर|15पर