पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकुमार नागर बने बारां के उपजिला प्रमुख

राजकुमार नागर बने बारां के उपजिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 जगह कांग्रेस और दो जगह भाजपा के बने उपप्रधान

दोपहर तक चलता रहा सियासी घमासान

मिनीसचिवालय में रविवार को उपजिला प्रमुख का चुनाव हुआ। दिनभर चले सियासी घटनाक्रम के बीच भाजपा के राजकुमार नागर उपजिला प्रमुख बने। सुबह नामांकन के दौरान कांग्रेस से एक जने ने पर्चा भरा। वहीं भाजपा की ओर से सात जनों ने नामांकन भरे थे। प्रत्याशियों से समझाइश की गई। दोपहर सवा 12 से पौने एक बजे तक छह प्रत्याशियों ने मिनी सचिवालय पहुंचकर नाम वापस लिए। तब जाकर भाजपा कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला हुआ। दोपहर बाद तीन बजे से मतदान हुआ। शाम करीब साढ़े चार बजे मतगणना कर घोषणा की गई। इसमें भाजपा प्रत्याशी नागर पांच वोट से विजयी रहे।

जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) ललित कुमार गुप्ता की मौजूदगी में उपजिला प्रमुख के निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे बैठक प्रारंभ हुई। यहां कांग्रेस की ओर से एक भाजपा की ओर से सात नामांकन भरे गए। इनकी जांच नाम वापसी के बाद भाजपा के राजकुमार नागर कांग्रेस के काशीराम प्रत्याशी रहे। दोपहर तीन बजे बाद उपजिला प्रमुख के लिए मतदान प्रक्रिया हुई। शाम करीब साढ़े चार बजे मतगणना के बाद भाजपा के राजकुमार नागर को 5 वोट के अंतर से उपजिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार को 15 और कांग्रेस प्रत्याशी काशीराम को 10 वोट मिले। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) नरेश मालव, विशेषाधिकारी चिमनलाल मीणा, जनसंपर्क अधिकारी मानसिंह मीणा आदि मौजूद थे।

होतीरही नारेबाजी

नागरके उपजिला प्रमुख बनने के बाद समर्थक बाहर नारेबाजी करते रहे। वहीं इससे पहले नाम वापसी के बाद आपस में भाजपा कार्यकर्ता उलझ भी गए।

मिनी सचिवालय में सुबह 10 बजे से उपजिला प्रमुख के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें कांग्रेस की ओर से काशीराम ने फॉर्म भरा। वहीं भाजपा की ओर से राजकुमार नागर, नेहा शर्मा, कविता नागर, नरेश कुमार, निर्मला कुमारी, सरोज मीना और कविता मेहता ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मिनी सचिवालय परिसर में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान देर तक हंगामा होता रहा। यहां स्थिति नियंत्रित करने केे लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। भाजपा की ओर से सात नामांकन दाखिल होने से पंचायत समितियों की तरह उपजिला प्रमुख के लिए भी उलटफेर के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन भाजपा के आला पदाधिकारी हरकत में आए और हालात पर काबू के लिए कोशिशें प्रारंभ कर दी। रणनीति के तहत उपजिला प्रमुख के लिए आपसी सहमति बनाने को लेकर भाजपा पदाधिकारियोंं प्रत्याशियों की बैठक हुई। समझाइश के बाद दावेदार माने और दोपहर करीब सवा 12 बजे से नाम वापसी के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। पहले तीन महिला दावेदारों ने नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शेष रहे तीनों प्रत्याशियों ने एक-एक कर नाम वापस लिए। इस दौरान दावेदारी पेश करने वाले कुछ जिला परिषद सदस्यों के समर्थकों ने भाजपा पदाधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की। दोपहर एक बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर कांग्रेस के काशीराम और भाजपा के राजकुमार नागर के बीच सीधा मुकाबला रहा। भाजपा में दोपहर बाद तीन बजे तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। वोट डालने के समय भी भाजपा की ओर से जिला प्रमुख सहित कुल 14 जिला परिषद सदस्य ही पहुंचे। करीब आधे घंटे के बाद भाजपा की जिला परिषद सदस्य पहुंचीं और वोट डालकर वापस चली गई। आखिरकार परिणाम आने पर भाजपाइयों ने राहत की सांस ली। निर्वाचन के बाद नागर को बाहर निकलने पर समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया। इस दौरान आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।

बारां.जिलेभर मेंपंचायत समिति मुख्यालयों पर रविवार को उपप्रधानों का निर्वाचन हुआ। इसमें कांग्रेस के पांच और भाजपा के दो उपप्रधान बने। इनमें से छबड़ा छीपाबड़ौद में उपप्रधान निर्विरोध चुने गए। पंचायतराज चुनावों के तहत रविवार को पंचायत समिति मुख्यालयों पर उपप्रधानों के निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। इसमें पंचायत समिति बारां में कांग्रेस प्रत्याशी एक वोट से जीतकर उपप्रधान बनी। अंता में भाजपा प्रत्याशी 5 वोट के अंतर से उपप्रधान निर्वाचित हुए। अटरू में भाजपा प्रत्याशी एक वोट से विजयी होकर उपप्रधान की कुर्सी पर काबिज हुए। शाहाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी ने 6 वोट के अंतर से उपप्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाया। किशनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी एक वोट से जीतकर उपप्रधान बने। वहीं पंचायत समिति छबड़ा छीपाबड़ौद में अन्य नामांकन नहीं होने से कांग्रेस प्रत्याशियों को निर्विरोध उपप्रधान घोषित किया गया।

एकवोट से पिंकी बनीं उपप्रधान

बारां.पंचायतसमिति बारां में भाजपा की ओर से कौशलेंद्र सिंह कांग्रेस की ओर से पिंकी ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर बाद तीन बजे से मतदान हुआ। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। इसमें कौशलेंद्र सिंह को 7 और पिंकी को 8 वोट मिले। इस पर कांग्रेस की पिंकी एक वोट से जीतकर उपप्रधान बनी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

लोधानिर्विरोध बनीं उपप्रधान

छबड़ा.पंचायतसमिति में रविवार को उपप्रधान के चुनाव हुए। इसमें सिर्फ एक नामांकन होने से कांग्रेस की हेमलता लोधा निर्विरोध उपप्रधान बनी। सुबह नामांकन के दौरान भाजपा की ओर से किसी नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं कांग्रेस से हेमलता लोधा ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन भरने का समय पूरा होने के बाद लोधा को निर्विरोध उपप्रधान घोषित किया गया। लोधा के उपप्रधान बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। पंचायत समिति में शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाली एक सदस्य को प्रधान की कुर्सी मिली। वहीं दूसरी सदस्य रविवार को निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित घोषित की गई।

मालवनिर्विरोध उपप्रधान बने

छीपाबडौद.पंचायतसमिति में रविवार को उपप्रधान के लिए चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस की तरफ से सुरेंद्र मालव ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय में भाजपा की ओर से किसी ने नामांकन नहीं भरा। नामांकन का समय निकलने पर कांग्रेस के सुरेंद्र मालव को निर्विरोध उपप्रधान घोषित किया गया। पंचायत समिति में कांग्रेस के प्रधान उपप्रधान बनने से कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में खुशी बनी हुई है। कांग्रेस के मूलचंद शर्मा ,बृजराज मीणा ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल टाटू ने बताया कि काफी अरसे बाद कांग्रेस का प्रधान बना है। इससे कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में खुशी है।

5वोट से जगदीश बने उपप्रधान

अंता.पंचायतसमिति में रविवार को हुए उपप्रधान के चुनाव में भाजपा के जगदीश सिंह पांच वोट से विजयी रहे। भाजपा की ओर से जगदीश सिंह और कांग्रेस से मुरली मीणा ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर तीन बजे से मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना की गई। इसमें भाजपा के जगदीश सिंह को 12 और कांग्रेस के मीणा को 7 वोट मिले। रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा ने परिणाम घोषित किए। इसमें भाजपा के जगदीश सिंह को पांच वोट से विजयी घोषित किया गया। जिले की अन्य पंचायत समितियों में प्रधान के चुनाव के दौरान हुई क्रास वोटिंग के कारण भाजपा नेता सतर्क रहे। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मल माथोडिय़ा, रामेश्वर खंडेलवाल, राधेश्याम सिंगाोदिया, नगर अध्यक्ष गोविंद शर्मा, महेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहित कालरा, शिवस्वरुप शर्मा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसके रामहेत मीणा बने उपप्रधान

किशनंगज.उपप्रधानके लिए कांग्रेस की ओर से रामहेत मीणा ने ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रधान सेवाराम मीणा रविंकात मीणा के साथ पहुंचकर नामांकन भरा। भाजपा की ओर से परमानंद गोयल ने भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हेमराज मीणा, डॉ. मजीद मलिक पुरूषोत्तम मीणा के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के रामहेत को 9 और भाजपा के परमानंद को 8 वोट मिले। इस पर कांग्रेस के रामहेत को एक वोट से विजयी घोषित किया। रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचन का प्रमाण पत्र देकर गोपनीयता की शपथ दिलाई। शेष|12पर

अंता. नवनिर्वाचित उपप्रधान जगदीश सिंह हाड़ा।

छबड़ा. उप प्रधान को प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग अधिकारी।

रामहेत मीणा।

सुरेंद्र मालव।

उपप्रधान िपंकी।

बारां. नाम वापसी के बाद आपस में उलझते भाजपा कार्यकर्ता।

बारां. समझाइश के बाद प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म वापस लिए।

बारां. नवनिर्वाचित उपजिला प्रमुख नागर को बधाई देते कार्यकर्ता।

उप जिला प्रमुख राजकुमार नागर।