- Hindi News
- बेटियों को खातों में िमलेगा 9.1 प्रतिशत ब्याज
बेटियों को खातों में िमलेगा 9.1 प्रतिशत ब्याज
बारां. शहर का मुख्य डाकघर।
भास्कर न्यूज| बारां
जिलेमें बेटियों के लिए अब डाक विभाग में बचत खाता स्कीम शुरू हो गई है। यह सुविधा शहर के डाकघर के अलावा गांव के उपडाकघरों में भी लागू होने वाली है। विभाग की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल तक की बेटियों के खाते खुलवाए जा सकेंगे।
इस योजना के तहत एक हजार रुपए न्यूनतम राशि पर खाता खुलवाए जा सकेंगे। इसमें एक साल में डेढ़ लाख रुपए तक जमा करवाए जा सकेंगे। विभाग की ओर से बेटियों के खाते में 9.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इसमें माता-पिता बेटी के 18 साल की उम्र होने पर इसमें से राशि निकाल सकेंगे। 21 साल की उम्र में यह खाता मैच्योर हो जाएगा।
खाताखुलवाने के लिए यह लगेंगे दस्तावेज
कोईव्यक्ति शहर गांव के डाकघर में जाकर बेटी के नाम से यह बचत खाता खुलवा सकता है। इसमें बेटी का जन्म प्रमाणपत्र, पिता का पहचान पत्र, मकान संबंधित प्रमाणपत्र आवेदन के साथ लगाना होगा।
यहखाता कहीं भी हो सकेगा ट्रांसफर
डाकविभाग के सूत्रों के अनुसार यह योजना पूरे देश में लांच की गइ्र है। इसमें ब्याज दर भी अच्छी है। बेटियों के नाम का खाता देश में कहीं भी ट्रांसफर करवाया जा सकेगा।
शेष|14पर
^कोईभी परिजन अपनी बेटी के खाते शहर सहित गांव के डाकघरों में खुलवा सकता है। इसे एक साथ देशभर में लागू किया गया है। इस बचत योजना से बेटियों के भविष्य के लिए पूंजी जमा करने में मदद मिलेगी। बीएलभाटी, प्रवर अधीक्षक, डाक विभाग, कोटा