पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारां में कांग्रेस का बढ़ा वर्चस्व

बारां में कांग्रेस का बढ़ा वर्चस्व

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारांजिले में जिला परिषद में भाजपा के जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख बने। पंचायत समितियों में प्रधानों और उपप्रधानों के चुनावों में भाजपा को झटके लगे। रविवार को हुए चुनाव में केवल अटरू अंता में भाजपा उपप्रधान बना पाई। दो स्थानों पर तो कांग्रेस के सामने कोई भाजपा प्रत्याशी ने पर्चे ही नहीं भरे। इसके कारण छबड़ा और छीपाबड़ौद में कांग्रेस के उपप्रधान निर्विरोध जीत गए। राजनीतिक गलियारों में इसकी जबरदस्त चर्चा रही। रविवार को हुए चुनाव में बारां, किशनगंज, छबड़ा, छीपाबड़ौद शाहाबाद में कांग्रेस के उपप्रधान बने। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

रविवार को मिनी सचिवालय में भाजपा प्रत्याशियों के बीच नाराजगी भी सामने आई। इस पंचायत चुनाव में भाजपा की अंतर्कलह सामने जाने से कांग्रेस ने इसका फायदा उठाया और कोटा के बाद बारां में कांग्रेस को मजबूती मिली। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने कहा कि जनता ने भाजपा के शासन में उनकी हो रही अनदेखी के प्रति अपने वोटों के माध्यम से नाराजगी जाहिर की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बूथ लेबल तक मेहनत कर पंचायत चुनाव को लड़ा। इसका भी फायदा मिला। कांग्रेस को भाजपा से अिधक वोट मिले। उन्होंने जिले की जनता कार्यकर्ताओं का अाभार जताया। वहीं एनएसयूआई पदाधिकारियों ने जिले की सभी छह पंचायत समितियों में प्रधान बनने पर आतिशबाजी हर्ष व्यक्त किया। छात्र नेता दिनेश गुर्जर ने बताया कि राज्य केंद्र मे भाजपा सरकार होने के बावजूद गांवों के लोगों ने कांग्रेस का साथ दिया एवं सरकार के विरुद्ध मजबूत विपक्ष खडा़ किया। धनकुमार मीणा ने बताया कि जिले में यह कांग्रेसजनों के लिए हर्ष की बात है। उन्होंने बताया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से खफा लोगों ने कांग्रेस का साथ देकर इतिहास रचा है। हर्ष व्यक्त करने वालों में सुजान गुर्जर, इरफान अंसारी, लेखराज पांचाल, सोनू गुर्जर, सुनील मीणा आदि छात्र मौजूद थे।

मालीसमाज ने जताया प्रदेश नेतृत्व का आभार

उधर,माली सैनी समाज ने नंदलाल सुमन के जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। सुमन के निर्वाचित होने पर समाज ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष अशाोक परनामी, सांसद दुष्यंत सिंह, कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी, जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार का माली सैनी समाज जिलाध्यक्ष मोरपाल सुमन ने आभार जताया।

ज्योतिबाफूले की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जिलाप्रमुख नंदलाल सुमन ने शनिवार को निर्वाचित होने के बाद सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा राष्ट्रीय संस्थान के संभागीय उपाध्यक्ष कालूराम सुमन, संस्थान जिलाध्यक्ष चौथमल सुमन की अगुवाई में सुमन का स्वागत किया। इस मौके पर संस्थान के राकेश सुमन, ब्रह्रानंद सुमन, बलराम सुमन, महावीर सुमन आदि मौजूद थे।

चुनावखत्म अब बढ़ेगी काम की रफ्तार

जिलेमें रविवार को पंचायतराज चुनाव की प्रक्रिया उपजिला प्रमुख उपप्रधानों का चुनाव संपन्न होने के साथ ही पूरी हुई। अब सोमवार से सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूर्व की भांति प्रारंभ होगा। कई कर्मचारियों अधिकारियों के चुनाव कार्य में लगे होने से सरकारी कार्यालयों में काम की रफ्तार धीमी थी। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर फिर से सरकारी कामकाज को गति मिलेगी। इससे लोगों के सरकारी कार्यालयों से संबंधिक काम जल्द निबट सकेंगे।

सबकेसहयोग से संभव हुआ शांतिपूर्ण चुनाव

जिलानिर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) ललित कुमार गुप्ता ने पंचायतराज शांतिपूर्ण ढग़ संपन्न होने का श्रेय जिलेवासियों को दिया है। कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि जिले में लोगों ने उत्साह एवं सक्रियता से पंचायती राज चुनाव के सभी चरणों में शांतिपूर्ण सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जुटे अधिकारियों, पुलिस कर्मियों कर्मचारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों सहित सभी ने मिलकरमहत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने जिले के युवाओं, महिलाओं सहित सभी लोगों को श्रेय दिया है।

पंचायतसमिति के विकास में करेंगे सहयोग

किशनगंज.नवनिर्वाचितउपप्रधान रामहेत मीणा ने बताया कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरकर पंचायत समिति के विकास में सहयोग करेंगे। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारीयो को साथ लेकर चलने का भरोसा दिया। वहीं शनिवार को प्रधान चुनने के बाद पहली बार उनके क्षेत्र में गए प्रधान सेवाराम मीणा का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान प्रधान मीणा ने सभी ग्राम पंचायतो में विकास कराने की बात कही। वहीं रामहेत मीणा के उपप्रधान बनने पर सर्मथकों में जबरदस्त उत्साह है। दोनों का पंचायत समिति से कस्बे तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान घनश्याम नागर, छगन नागर, सरपंच रामहेत मीणा, राकेश नागर, एजाज मोहम्मद, शब्बीर मोहम्मद, रविकांत मीणा, सुरेश मीणा, संजय नायक, नाथूलाल नागर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

छबड़ा.पंचायतसमिति के प्रधान उप प्रधान पद पर कब्जा करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओ में उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रमोद जैन भाया के अथक प्रयासों से ही यह सफलता मिली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निजामुददीन, नगर अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रधान मानसिंह धनोरिया, मनोज भार्गव, हेमंत शर्मा, पूर्व चेयरमैन हरीश माहेश्वरी, रेवती गैरा, पार्षद संजय शर्मा, शकील अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

पलायथा.अंतापंचायत समिति के वार्ड 8 में 20 वर्षों बाद भाजपा से पलायथा निवासी शिवकुमार बैरवा की जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ग्रामवासियों ने आतिशबाजी की। वहीं बैरवा का चौराहे पर रोहित गुर्जर, मदन गोचर, नंदकिशोर सुमन उप सरपंच रामावतार मीणा ने स्वागत किया। साथ ही गांव के मुख्य रास्तों से जुलूस निकाला।

प्रधानबनने पर पटाखे चलाए

हरनावदाशाहजी.क्षेत्रकी छीपाबड़ौद पंचायत समिति में कविता मीणा के प्रधान बनने पर कांग्रेस के घांसीलाल मीणा अन्य कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।