प्राथमिक शिक्षकों का वेतन बजट जारी
बारां. राजस्थानसरकार के उपशासन सचिव (बजट) ने बारां जिले के प्राथमिक शिक्षकों के वेतन के लिए बजट जारी कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष गिरिराज नागर जिला मंत्री महावीर मीणा ने बताया कि उप शासन सचिव की ओर से जारी किए गए प्राथमिक शिक्षकों के वेतन बजट में बारां को 70 लाख, शाहाबाद को 135 लाख, छबड़ा को 170 लाख, छीपाबड़ौद को 120 लाख, अटरू को 270 लाख, अंता को 180 लाख, किशनगंज को 185 लाख रुपए की राशि का बजट आबंटित कर दिया गया है।