मेलखेड़ी में रोड बनाने का मुद्दा उठाया
बारां. नवयुवकमंडल मेलखेडी़ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर शहर की मंडी में कोष की ओर से स्वीकृत सीसी रोड़ को ग्राम मेलखेडी में बनाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि भाजपा के कुछ नेता अपनी मन-मानी निजी स्वार्थ की पूिर्त के लिए मंडी कोष की ओर से स्वीकृत सीसी रोड़ को अपने खेत खलिहन व्यक्तिगत विकास के लिए सीसी रोड़ का निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि जहां पर सीसी रोड़ बनाया जा रहा है, वहां पर केवल खेत खलियान है। जबकि आबादी क्षेत्र कीचड़ से जूझ रहा है। नवयुवक मंडल ने ज्ञापन में बताया कि इससे पहले स्थानीय विधायक, सांसद को ज्ञापन दिए जा चुके है। इसके बाद भी किसी भी प्रकार की उचित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि अगर इस कार्य की शुरुआत हो जाती है तो सभी ग्रामवासी नवयुवक संगठन इस कार्य का विरोध में जन अांदोलन, चक्का जाम, धरना प्रदर्शन करके भाजपा का विरोध करेगा। ज्ञापन देने वालों में सुनील पांचाल, इंद्रराज सुमन, देवेंद्र मीणा, राजकुमार आदि शामिल थे।