पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू को लेकर घर घर सर्वे

स्वाइन फ्लू को लेकर घर-घर सर्वे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. रविवार को काढ़ा पिलाते भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज.बारां

स्वाइनफ्लू को लेकर जिले में पूरी तरह ऐहतियात बरती जा रही है। लोगों को इसके प्रकोप से बचाने के लिए स्वयंसेवी संगठन आगे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तरह कमर कस ली है। कोटा, बूंदी झालावाड़ में रोगियों के पॉजीटिव आने के बाद जिले में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की ओर से आंगनबाड़ी की आशा सहयोगिनियों के माध्यम से घर-घर जाकर सर्वे करवा रहा है। इतना ही नहीं विभाग की टीमें भी गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने और स्वास्थ्य की जांच करने के इंतजामों का जायजा ले रही हैं।

जिला अस्पताल अन्य अस्पतालों में रोगियों को अलग से परामर्श और बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में अलग से वार्ड भी स्थापित कर जांच की सुविधा भी मुहैया करवा दी गई है।

इसके अलावा शहर में भी स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयुर्वेद अस्पतालों के सहयोग से जड़ी-बूटी से निर्मित काढ़े का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। शहर में प्रताप चौक और झालावाड़ रोड स्थित तेल फेक्ट्री इलाके में भी निशुल्क काढ़े का वितरण किया गया।

केलवाड़ा.मौसमीबीमारियों स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद चिकित्सालय में सोमवार सुबह 10 बजे से काढ़ा पिलाया जाएगा। आयुर्वेद चिकत्सा प्रभारी डॉ. मोहम्मद असलम ने सभी कस्बेवासियों से बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा पीने की अपील की है।

बार-बारबदल रहा मौसम है वजह

मौसममें बार-बार बदलाव होने घटती-बढ़ती नमी की वजह से स्वाइन फ्लू होने का अंदेशा रहता है। इसको लेकर अस्पताल आने वाले लोगों को इसके लक्षण बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। लोगों को पंपलेट्स के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि छींक आने या सात दिन तक लगातार खांसी जुकाम होने पर तुरंत नजदीक के अस्पताल में जाकर जांच परामर्श लेना होगा। अगर रोग पॉजीटिव है तो छींकने के बाद या नाक को हाथ लगाने के बाद तुरंत साबून से अच्छी तरह हाथ साफ करना चाहिए। बच्चों को ऐसे रोगियों से दूर रखें।



सोशलमीडिया पर भी हो रहा है प्रचार-प्रसार

विभिन्नसंगठनों और ग्रुप के माध्यम से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी उपाय बताए जा रहे हैं। फेसबुक और वाट्सअप पर इन दिनों इसके बारे में लगातार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी शहर सहित गांव-गांव में होर्डिंग बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक करने का अिभयान चलाया हुआ है।

निशुल्ककाढ़ा िपलाया गया

बारां.भारत विकास परिषद की आेर जनसेवा के कार्यों की शृंखला में प्रताप चौक स्वाइन फ्लू की प्रतिरोधक क्षमता वाला आयुर्वेदिक काढा़ पिलाया। काढ़ा आयुर्वेदाचार्य डॉ. हरिशंकर की देखरेख में तैयार किया गया। परिषद अध्यक्ष विनोद जैन, महावीर माहेश्वरी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव के लिए तुलसी, नीम, गिलोय, काली मिर्च, हल्दी, चिरायता, गुड़, छोटी पीपल इत्यादी का मिश्रण किया गया। इस कार्य में परिषद के सभी सदस्यों ने बढ़चढ कर भाग लिया। इस दौरान परिषद सदस्य नीरज जैन, रमाकांत गुप्ता, हितेष बन्ना, गिरिराज माहेश्वरी, रघुदंन गुप्ता, नरेंद्र गोयल, मुकेश गुप्ता, रविंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे। इस कार्य में लाइंस क्लब का सहयोग भी रहा।



जागरूकताही बचाव

^स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए लोगों को सावधानी रखनी होगी। मौसम के मुताबिक खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। किसी प्रकार की तकलीफ होने पर डॉक्टर से परामर्श किया जाए। स्वयं भी जागरूक रहें और लोगों को भी जागरूक किया जाए। -डॉ.शरदपारीक, सीएमएचओ, बारां