पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगवान ही लगाते हैं नैया पार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के समीप स्थित ग्राम पचलावड़ा के मेला प्रांगण में श्रीमदभागवत कथा ज्ञानरस में दूसरें दिन कथा में आए प्रसंगों की व्याख्या करके कथा का श्रवण करने आए श्रद्धालुओं से हर क्षण भगवान का स्मरण करने का आव्हान किया। कथावाचक बाल विदुषी जयाकिशोरी ने कहा कि इस मनुष्य जीवन में आए हो तो भगवान की रट लगाकर अपने मनुष्य जीवन का उद्धार कर लो।

यह मनुष्य जीवन वह जीवन है। जिसको प्राप्त करने के लिए स्वयं देवता भी तरसते हैं, ताकि वे अधिक से अधिक भगवान की भक्ति कर सकें। उन्होंने बताया कि भारत देश में ही भगवान ने अवतार लिए है। यह तपस्वी स्थली है। यहां भगवान ने हमें जन्म दिया है। ऐसे में मनुष्य को सत्संग में जाकर भगवान का भजन करते रहना चाहिए। भक्त को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए तन मन से भगवान का भजन करते रहना चाहिए। तभी भगवान की कृपा संभव हो सकती है। इसके लिए व्यक्ति को अपने अहंकार को त्याग कर पूर्ण निष्ठा के साथ सत्संग करना चाहिए। क्योंकि अन्तिम समय में ईश्वर ही मनुष्य की नैया पार लगाता है।

रामकथा में भी उमड़ रहे श्रद्धालु

पचलावड़ा ग्राम में ही कथा स्थल पर रात्रि में श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। इसमें कथा वाचक आचार्य संत करूणानंद महाराज ने कथा के प्रारम्भ में तुलसीदास महाराज के बारे में विस्तृत जीवन परिचय देकर उनकी भगवान की भक्ति के बारे में बताया। कथा में गाए मधुर भजनों पर श्रद्धालू झूम उठे। पचलावड़ा में रोजाना हो रही श्रीमद भागवत कथा श्रीराम कथा से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय दिखाई दे रहा है।

उल्लास से मनाएंगे देवनारायण जयंती

बारां.गुर्जरसमाज के आराध्य देव श्री देवनारायण भगवान का 1104वां जन्म उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री वीर गुर्जर विकास समिति के जिलाध्यक्ष हरिराज सिंह गुर्जर ने बताया कि समारोह में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके अंतर्गत 14 फरवरी को रात 8 बजे प्रसिद्ध गायक हनुमान छाबड़ी एण्ड म्यूजिकल ग्रुप की ओर से मंदिर प्रांगण में भजन किए जाएंगे। 15 को दोपहर 12 बजे विशाल आमसभा होगी। इसके मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया होंगे। अध्यक्षता जिला प्रमख कोटा सुरेंद्र कुमार गुर्जर करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल, सभापति प्रेमशंकर सांखला, पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीणा, प्रदीप काबरा, कैलाश पारस होंगे। आमसभा में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के विकास तथा शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा 24 घोड़ों सहित श्री देवनारायण मंदिर से रामद्वारा, शाहाबाद दरवाजा, प्रताप चौक, दीनदयाल पार्क, अंबेडकर सर्किल से मंदिर तक निकाली जाएगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

छीपाबडौद. हरनावदाजागीर में भगवान देवनारायण की जयंती हर वर्ष की भांती इस बार भी वीर गूर्जर समाज की ओर से रविवार को मनाई जाएगी। नरेंद्र गूर्जर ने बताया कि देवनारायण की जयंती के शुुभ अवसर पर रात्री समय भजन संध्या देवनारायण की गाथा सुनाई जाने के साथ हीं महाआरती प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।

धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

हरनावदाशाहजी.कस्बेके मेला मैदान में हो रही भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें फूलों गुलाल से जमकर होली खेली। कथा वाचक उज्जैन के संत नारायणप्रसाद ओझा ने कथा में कहा कि भगवान सर्वव्यापी है और जो भगवान की शरण में रहता है भगवान हमेशा उसी की मदद करता है। वहीं ओझा ने कहा कि श्रद्धा से दिए गए दान से हजार गुना ज्यादा फल मिलता है। भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन करते हुए दान का महत्व विस्तार से बताया कि किस प्रकार होलिका का दहन हुआ। वामन अवतार का भी द्रष्टान्त सुना कर तीन पैर भूमि के दान की कथा सुनाई। इस दौरान पंडाल फूलों से सजाया गया था। भक्त जमकर भजनों पर झूमे और कृष्ण जन्म की बधाई बांटी। माखन मिठाईयां बाटी गई। कथा का समय प्रतिदिन 12 बजे से 3 बजे तक है। मंगलवार को कथा का समापन होगा।

सीताबाड़ी में भागवत कथा अाज से

केलवाड़ा.सीताबाड़ीस्थित सहरिया समाज के वाल्मीकि मंदिर पर रविवार से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के बाद किया जाएगा। आयोजन कमेटी अध्यक्ष पूर्व प्रधान जानकीलाल सहरिया ने बताया कि रविवार को सीताबाड़ी स्थित वाल्मीकि मंदिर पर भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इसमेंं कथावाचक बाल संत गौरव कृष्ण भार्गव की ओर से कथावाचन किया जाएगा। इससे पूर्व कस्बे के बड़े मंदिर से सीताबाड़ी तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का समय प्रतिदिन 12 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।

बसंत पंचमी पर किया ध्वजारोहण

बारां.शहरमें श्री चंद्रप्रभु स्वामीजी मंदिर की प्रतिष्ठा की चतुर्थ वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। इस मौके पर समाज के लोग उपस्थित रहे। श्रीचंद्रप्रभु महिला मंडल अध्यक्ष उर्मिला जैन श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रंगावत ने बताया कि सुबह 8 बजे सत्तर भेदी पूजा कराई गई। वहीं सुबह 9.36 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। सांयकाल आरती तथा प्रभुभक्ति कार्यक्रम रखा। मुख्य ध्वजा के लाभार्थी पूर्व मंत्री प्रमोद भाया एवं पारख परिवार, द्वितीय ध्वजा बड़ी प्रतिमा के लाभार्थी हेमंत श्रीमाल परिवार एवं तृतीय ध्वजा श्रीविमजल नाथ स्वामी के लाभार्थी अशोक बोरडिया परिवार थे।

छप्पनजी की निकाली शोभायात्रा

कोयला.कस्बेमें शनिवार को छप्पनजी महाराज की शोभायात्रा निकाली। मंदिर के आचार्य हरेंद्र पाठक ने बाबा की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ छप्पनजी महाराज को घोड़े पर विराजमान कराया। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई, जो कस्बे के जाटव मोहल्ला, छोटा बाजार, देवझरियां, बड़े बाजार होती हुई वापस मंदिन पहुंची। यहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शोभयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रविवार को छप्पनजी महाराज के मंदिर का फूलों से आकर्षक शृंगार किया जाएगा।

नाहरगढ़. कस्बे में चल रही भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालु महिलाएं।

खबरें और भी हैं...