शहीद हनुमंतथप्पा को दी श्रद्धांजलि
छबड़ा| राजस्थानकौशल आजीविका विकास निगम की ओर से प्रायोजित एवं आईसीएफई स्कील शोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ ने हनुमंतथप्पा सहित सियाचीन में हुए शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। वहीं अखिल भारतीय परिषद ने कस्बे के आजाद सर्किल पर एकत्रित होकर सैनिक हनुमंतथप्पा सहित शहीद होने वाले 9 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर परिषद के तहसील संयोजक मनोज राठौर, नगर मंत्री रघुवीर गौतम, सहमंत्री शुभम विजय, गणेश सुमन, आदित्य सुमन, राहुल बसवाल, जितेंद्र सुमन, गिर्राज कश्यप, नरेंद्र भील, दीपक वैष्णव, सोनू कुशवाह, भुवनेश्वर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
ब्राह्मणछात्र संगठन ने दी श्रद्धांजलि: बारां. सियाचीनबॉर्डर पर बर्फबारी में शहीद हुए और छह दिन बर्फ में दबे होने के बाद भी जिंदा बचने वाले सेना के लांस नायक हनुमंतथप्पा की गुरुवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर शनिवार को सब्जीमंडी स्थित नेहरू पार्क में शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने की। जिला उपाध्यक्ष पीयूष उपाध्याय ने बताया कि सभी ने उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जीवन उसी का सफल होता है जो देश के काम आता है। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितिक पंचोली, महासचिव गिरीश बंकट, मनीष शर्मा, मिलन शर्मा, हरीश शर्मा, निखिल भार्गव, अरविंद गौतम, मोहित भार्गव, शरद शर्मा, शुभम शर्मा, भुवनेश शर्मा, अंकित शर्मा, सौरभ शर्मा, निमिष शुक्ला आदि मौजूद थे।