पुलिया की नहीं हो रही मरम्मत
भंवरगढ़| कस्बेके शाहाबाद-बारां रोड़ पर पुलिस थाने के सामने स्थित पुलिया काफी समय से जर्जर हो रही है। इस पुलिया के कारण पुलिस थाने बारां केंद्रीय सहकारी बैंक एवं वृहद कृषि बहुउद्देशिय परियोजना, भंवरगढ़ को बरसात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में भी पुलिया का बहने और आकस्मिक घटना होने का डर लगा रहता है।
इस पुलिया को नीचे से पत्थरों की सहायता से रोक रखा है। इस पुलिया के कारण कोई भी हादसा दुर्घटना हो सकती है। प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया है। गौरव पथ निर्माण के चलते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के कई अधिकारी निर्माण को देखने आते थे, लेकिन किसी की नजर इस टूटी पुलिया पर नहीं पड़ी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता माथुर ने बताया कि पुलिया टूटी हुई है। इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर टूटी पुलिया को देखकर पुलिया को ठीक करवाया जाएगा।
भंवरगढ़. कस्बे में स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया पर किया जा रहा पेंचवर्क।