शिविर में 103 रोगियों का िनशुल्क लैंस प्रत्यारोपण
मांगरोल| कस्बेमें शनिवार को हिंदू धर्मशाला में जिला अंधता निवारण समिति तथा राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के सहयोग और हिंदू धर्मशाला के तत्वावधान में नेत्र एवं लैंस प्रत्यारोण शिविर लगाया गया। लेंस प्रत्यारोपण के लिए रोगियों को चिन्हित किया। समिति के मंत्री पीयूष विजय ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ सुधीर गुप्ता ने 586 रोगियों की जांच कर 103 लोगों को लैंस प्रत्यारोपित करने के लिए चिन्हित किया। चिन्हित मरीजों का रविवार को केंद्र पर लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किए जाएंगे।
शिविरआज: बारां. अस्पतालके सामने पोरवाल मेडिकल स्टोर पर रविवार को निशुल्क अस्ति घनत्व जांच हड्डी जोड़ परामर्श शिविर लगाया जाएगा। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लगने वाले शिविर में डॉ. अबरार अहमद जांच कर परामर्श देंगे।
मांगरोल. कस्बे की हिंदू धर्मशाला में लगे नेत्र शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।