रक्तदान शिविर को लेकर बैठक हुई
बारां| मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन योजना एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह कौशल के जन्मदिन पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर को लेकर बारां देहात प्रभारी प्रेमनारायण सोनी के मुख्य आतिथ्य एवं देहात मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी की अध्यक्षता में बारां देहात मंडल की बैठक सांसद कार्यालयों पर की। बैठक के प्रभारी प्रेमनारायण सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस योजना से गांवों के जलस्रोतों का पानी रिजार्च होगा और गांवों में जो पानी की समस्या बनी हुई है, उससे निजात मलेगी। अंत में उन्होंने 21 फरवरी को अंता में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी ने बताया कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से संपर्क करके संकल्प पत्र भरवाकर रक्तदान के लिए प्रेरित करें। देहात मंडल की बैठक का संचालन खेरातराम गुर्जर ने किया।