कलेक्टर से मिला शिक्षक संघ शिष्टमंडल
बारां|राजस्थान शिक्षकसंघ (राष्ट्रीय) का एक शिष्टमंडल जिला उपसभाध्यक्ष बृजगोविंद टेलर जिलाध्यक्ष गिरिराज नागर के नेतृत्व में नवनियुक्त कलेक्टर डॉ. एसपी सिंह से मिला। शिक्षक संघ के जिला संरक्षक त्रिलोक शर्मा जिलामंत्री महावीर मीणा ने बताया कि कलेक्टर ने संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान कहा कि आपस में मिलकर शिक्षा, शिक्षक छात्र हितों के लिए सकारात्मक कार्य करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने वार्ता से पहले नवनियुक्त कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान खंड उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संरक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र नागर, दुर्गाशंकर शाक्यवाल, अटरू अध्यक्ष मोजीराम नागर, मांगरोल मंत्री राजेंद्र गोचर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।