बैठक में समस्याओं पर हुआ विमर्श
बारां|ग्राम सेवकसंघ पंचायत समिति बारां इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत चकेनवाल ने की। बैठक में विभिन्न प्रकार की समस्या पर चर्चा की। ग्रामसेवकों की समस्याओं को सुना गया। इसमें अटल सेवा केंद्रों पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति करना ग्रामसेवकों की जीआरएफ, एसटी कटौती समय पर जमा कराने एवं शनिवार रविवार को पंचायत समिति की ओर से बैठक करने का विरोध में प्रस्ताव बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में हफीज मोहम्मद, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष जगदीश चौधरी, ग्रामसेवक मदनलाल सुमन, पुरुषोत्तम गर्ग, सत्यनारायण चौहान, भैरूलाल गौड़, जितेंद्र श्रीवास्तव एवं बाबूलाल नागर मौजूद थे।