- Hindi News
- नवंबर से शुरू होगा बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्ट का काम
नवंबर से शुरू होगा बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्ट का काम
शहरको बाढ़ से बचाने के लिए जलसंसाधन विभाग की ओर से प्रक्रिया धीमी चल रही है। शिलान्यास के 9 महीने बाद इसके काम की शुरुआत होने की बात सामने आई है। जलसंसाधन विभाग ने एक सप्ताह पहले ही परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट सबमिट कर दी है।
सोमवार या मंगलवार को इसके लिए टेंडर भी जारी होंगे। नवंबर से परियोजना का काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि शहर को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए सरकार ने फरवरी में 56.15 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी। इसके बाद 26 फरवरी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसकी आधारशिला रखी थी। इस बार भी बारिश में तीन बार शहर में पानी भरने और बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। कुछ कॉलोनियों में अभी भी पानी भरा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि अगर प्रोजेक्ट का काम देरी से शुरू हुआ, तो अगली बारिश में फिर से बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जलसंसाधन विभाग समय से पहले इसके मुख्य कार्यों को पूरा करने की बात कह रहा है।
यहहै प्रोजेक्ट में शामिल: इसपरियोजनामें शहर के पांच प्रमुख नालों का जीर्णोद्धार कर उनका संरक्षण इस दृष्टि से किया जाएगा कि शहर में भरने वाले पानी का आउटलेट ठीक हो सके। सारा पानी तालाबों में जाकर एकत्र हो। इसमें रामनगर नाले और फॉरेस्ट नाले को डायवर्जन के रूप में शामिल किया गया है।
शहरमें यहां रहती है सबसे अधिक समस्या
शहरमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सिविल लाइंस (नया एवं पुराना), राजीव कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, खजूरपुरा वार्ड, रावण जी का चौक, जगजीवन कॉलोनी, मंडोला वार्ड, शिवाजी नगर, बाग बस्ती, गांधी कॉलोनी, बापजी नगर, कृष्णा कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी, श्रमिक कॉलोनी, शिव कॉलोनी, खाती कॉलोनी, धर्मादा चौराहा, प्रताप चौक, दीनदयाल पार्क, ढोलाई बस्ती, हरिजन बस्ती, शाहाबाद वार्ड, धाकड़ पाड़ा, अटरू रोड, हॉस्पिटल रोड, स्टेशन रोड,शाहाबाद रोड,सर्किट हाउस सहित सरकारी आवास परिसरों में पानी भर जाता है। शेष|12पर
विभाग ने सबमिट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इस सप्ताह में होंगे कार्य के टेंडर
बारां. बाढ़ नियंत्रण परियोजना का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था।