पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी का माल बरामद आरोपियों से पूछताछ

चोरी का माल बरामद आरोपियों से पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी का माल बरामद आरोपियों से पूछताछ

अंता| 1213 सितंबर को घर में घुसकर चोरी में पुलिस ने माल बरामद किया है। अन्य चोरियों का भी सुराग लगा है। एसपी परिस देशमुख ने बताया कि थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा की ओर से विशेष टीम गठित की थी। इसमें पूर्व में रोहित माली निवासी टंकी पाड़ा क्षेत्र को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। तभी से रोहित से गहन छानबीन की जा रही थी। इस छानबीन में सामने आया कि रोहित के साथ गोलू सुमन राजेंद्र सुमन माली भी शामिल था। इस गिरोह ने कस्बे में चार स्थानों पर वारदात करना कबूला। इसमें चंबल कॉलोनी निवासी मुकेश गर्ग, शिव कॉलोनी मनीषकुमार यादव, पंजाबी कॉलोनी निवासी गिर्राज बना के मकान में चोरी करने की बात कबूल की। उधर, नितिन भोजवानी के गोदाम में भी चोरी का खुलासा हुआ है।

15साल के बालक से करवाते थे चोरी:पुलिस नेबताया कि तीनों रोहित, गोलू, राजेंद्र स्मैक के आदी हैं। इनके द्वारा एक 15 साल का बालक को भी स्मैक की लत लगा दी गई। उसको भी चोरियों में शामिल किया गया। वह बालक से चोरियां करवाते तथा माल अपने पास रख लेते। बालक को उसके बदले स्मैक पिलाते रहते थे। पुलिस ने बालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

सचिनपायलट कल आएंगे

बारां| कांग्रेसप्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सोमवार को किशनगंज और शाहाबाद क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कुपोषण से बच्चाें की हुई मौत मामले में उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना देंगे। इसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचकर एमटीसी वार्ड का भी अवलोकन करेंगे। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि यहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

डीएसओने जांची दुकानें

अंता| राशनवितरण की व्यवस्था को लेकर डीएसओ ने किशनगंज शाहाबाद क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया। डीएसओ रामसिंह मीणा ने बताया कि कस्बानोनेरा डीलर राजवीर सिंह की दुकान दोबारा जांच पर बंद मिली। उन्होंने बताया कि 10 से 30 सितंबर तक राशन की दुकान खोलकर रखनी है। जिलेभर से राशन डीलरों की समय पालना नहीं करने की शिकायत मिल रही है। इसको लेकर शाहाबाद किशनगंज क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। संदोकड़ा में भी वितरण बंद पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर ने शुक्रवार तक राशन वितरण किया था, लेकिन शनिवार को दुकान नहीं खुली है। इस पर भी डीलर को नोटिस देकर कारण मांगा गया है।

महिलाके साथ मारपीट