बैंक ने 40 फीसदी अिधक वसूली की
बैंक के 33वां वार्षिक अिधवेशन में किसानों और डायरेक्टर ने लिया भाग
भास्करन्यूज. बारां
बारांसहकारी भूमि विकास बैंक का 33 वां वार्षिक अिधवेशन प्रधान कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में हुआ। इसमें बैंक अध्यक्ष काशीलाल मेहता ने अध्यक्षता की। बैंक सचिव रायसिंह मोजावत ने बताया कि अिधवेशन में 7 अक्टूबर 2013 की आमसभा की कार्रवाई विवरण पालना रिपोर्ट पेश की गई। इसकी सर्वानुमति से पुष्टि की गई। अध्यक्ष मेहता ने बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि बैंक अपनी स्थापना 1958 से आज तक निरंतर प्रगति कर रहा है। जिले के किसानों की ऋण जरूरतों को पूरा कर रहा है। वर्तमान में बैंक को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उसके लिए बैंक के सदस्यों को प्रयास करने होंगे। मेहता ने वार्षिक प्रतिवेदन में बताया कि गत वर्षों में बैंक ने लगभग 20 करोड़ रुपए का ऋण वितरण किया।
वसूली को बढ़ाया है।30 जून तक बैंक ने 40 प्रतिशत अिधक ऋण वसूली की है। अवधिपार वसूली 60 प्रतिशत रही है। जो बैंक की प्रगति का द्योतक है।
इस अवसर पर बैंक सचिव मोजावत ने वर्ष 2013-14 का वास्तविक व्यय वर्ष 2014-15 का 4.15 करोड़ रुपए का प्रस्तावित बजट सदन में पेश किया। इसे सदन ने पारित किया। बैंक का वर्ष 2013-14 का अंकेक्षण कार्य नवीन मानदंड के अनुसार विभाग से जारी पैनल के अनुसार सीए कपिल उदयवाल ने संपन्न कराया।
इस मौके पर आडिट रिपोर्ट भी पेश की गई। संचालक ओमप्रकाश धाकड़ ने मौसम आधारित बीमा योजना में किसानों को फसल खराब होने पर अिधकतम मुआवजा राशि के क्लेम दिलाने की मांग की। संचालक बाबूलाल नागर ने भी सुझाव दिए। उनकी समस्याओं का समाधान कृषि उपनिदेशक डॉ.आरबीसिंह ने किया।