पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 45 अतिक्रमियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

45 अतिक्रमियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. तहसीलक्षेत्र में गिरोह बनाकर चरागाह, सिवाय चक एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ राजस्व विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। तहसीलदार दिलीप प्रजापति ने शनिवार को 45 अतिक्रमियों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इन आरोपियों को 30 से 90 दिन की सजा से दंडित किया गया है। तहसीलदार प्रजापति ने बताया कि कोटड़ीसूंडा निवासी कान्हा गुर्जर, बाबूलाल किराड़, चंद्रमोहन किराड़, गिरिराज गुर्जर, प्रभुलाल गुर्जर, भोजीराम गुर्जर, शंकर गुर्जर, माधो बैरवा, कान्हा बैरवा, रमेश बैरवा, दुलीचंद बैरवा, किशनलाल, गोपाल किराड़, छीतर किराड़, मदनलाल किराड़, किशनलाल किराड़, तेजगढ़ निवासी रामस्वरुप गुर्जर, प्रेमचंद गुर्जर, कजोड़ धाकड़, उल्थी निवासी मदनलाल चौरसिया, लटूरलाल मीणा, भैंरूलाल मेघवाल, लक्ष्मण सिंह राजपूत, भंवरसिंह राजपूत, बच्चीबाई मीणा, रामचरण मीणा, श्रीलाल मीणा, बजरंगलाल मीणा, गोपीचंद मीणा, छोटू गुर्जर, हेमराज मीणा को अतिक्रमण करने पर गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। वहीं शाहगढ़ निवासी मुकुटबिहारी धाकड़, मदनलाल गुर्जर, बिरधीलाल गुर्जर, रामचंद्र धाकड़, रामनारायण बैरवा, लक्ष्मीनारायण धाकड़, मजरावता निवासी कालूलाल गुर्जर, मोहनलाल मेघवाल, घासीलाल गुर्जर, पृथ्वीराज, गोविंदलाल, सत्यनारायण मेघवाल, सत्तार खां, बाबू अली को अतिक्रमण के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।