पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश ने बिगाडा़ स्कूल का स्वरूप

बारिश ने बिगाडा़ स्कूल का स्वरूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिश ने बिगाडा़ स्कूल का स्वरूप

केलवाडा़.सरकारआपके द्वार के अंतर्गत राज्य सरकार के कांेेटा संभाग के आने की सूचना के बाद बारिश के शिकार हुए स्कूलों में साफ-सफाई का दौर शुरू हो गया है। बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में उगे झाड़-झंकार घास को साफ करवाया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य कला जैन ने बताया कि स्कूल में बिजली कक्षा कक्ष में पंखे लगवाने का कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन बारिश से स्कूल परिसर में चारों और पानी भरा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में छात्राओं ने आंदोलन किया। इसके बाद पंचायत की ओर से स्कूल भवन तक जाने का रास्ता बनाया गया। स्कूल की रंगाई-पुताई का कार्य अभी बाकी है।

आजकरेंगे धारीवाल का स्वागत

बारां.एनएसयूआईग्रामीण छात्र संगठन के कार्यकर्ता पूर्व मंत्री शांति धारीवाल का सुबह 10 बजे शहर में पहुंचने पर स्वागत करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी, छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश गुर्जर की अध्यक्षता में मंत्री धारीवाल का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान महासचिव पवन नागर, संयुक्त सचिव हिमांशु गालव शेखू, जय जंगम आदि मौजूद रहेंगे।

मेेहरसमाज की बैठक आज

बारां.सकलपंचायत मेहर समाज नगर नवयुवक मंडल की संयुक्त बैठक रविवार को रात 8 बजे मेहर समाज के मंदिर राजपुरा वार्ड में भवानीशंकर की अध्यक्षता में होगी। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण ने बताया कि डोल ग्यारस की आमसभा में निर्णय के संबंध में 28 सितंबर को मेहर समाज की आम सभा रखी गई है। इसमें मंदिर सौंदर्यीकरण, समाज में शिक्षा के प्रसार मंदिर में आय-व्यय पर चर्चा की जाएगी।

पीड़ितोंके लिए जुटाई सहयोग राशि

मांगरोल.प्राकृतिकआपदा के कारण कश्मीर में बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों के लिए पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इण्ड़िया के कार्यकर्ताओं कस्बे में झौली फैला कर सहयोग राशि जुटाई। इस दौरान मोहम्मद अय्याज, अब्दुल जब्बार, नदीम अख्तर, मोहम्मद रफीक, जाकिर हुसैन, मोहम्मद शाहीद, नियाज अहमद मोहम्म्द असलम, चाचा कलीम आदि मौजूद थे।

जिलाकांग्रेस की बैठक आज

बारां.जिलाकांग्रेस की बैठक रविवार को दोपहर 2 बजे पब्लिक पार्क में होगी। इसमें 26 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन के आयोजन की तैयारियों एवं राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे स्कूल एकीकरण समानीकरण के विरोध में आगे की रूपरेख तैयार करेंगे।

केलवाड़ा. बालिकास्कूल में घास काटकर सफाई करते मजदूर।

न्यूज़ इनब