पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि जुटाई

बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि जुटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि जुटाई

अंता| जम्मूकश्मीर में आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए शनिवार को भाजपा नगर मंडल की ओर से झोली फैलाकर धनराशि एकत्रित की गई। भाजपा के नरेंद्र गालव, प्रवक्ता प्रमोद औदिच्य ने बताया कि पोस्ट ऑफिस बालाजी की बगीची से भाजपा नगर अध्यक्ष गोविन्द शर्मा की अगुवाई में जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए झोली फैलाकर राहत कोष के लिए राशि एकत्रित की गई। इस दौरान कस्बे से 31 हजार रुपए एकत्रित किए गए। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों से चन्दा एकत्रित किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष गिरिश गुप्ता, वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंगोदिया, बंशीलाल सोनी, राजकुमार नंदवाना, शिवराज सिंह, शिवस्वरूप शर्मा, मोहित कालरा, रोहित नंदवाना, ओम बालाजी, मकसूद भाई, हुसैन पठान, फरीद पठान आदि मौजूद थे।

तीनपंचायतों के किसानों ने बनाई रणनीति

बारां| भारतीयकिसान संघ की तीन पंचायत फूसरा, बटावदा, बैगना की बैठक तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम ठूंसरा में हनुमान मंदिर पर हुई। तीनों पंचायत किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला मंत्री रमेश नागर ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून सरकार ने बनाया है। जो किसान विरोधी है। जिला प्रचार प्रमुख भीम सिंह सारस्वत ने किसान को गांव -गांव में खडा़ होना पड़ेगा। तभी किसानों का संगठन आगे बढ़ेगा। बैठक में पंचायत प्रमुखों का चयन किया गया। फंूसरा पंचायत प्रमुख योगेंद्र सिंह, बैगना पंचायत कपिल यादव, बटावदा पंचायत प्रमुख महावीर मीणा को दायित्व दिया गया।किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। बैठक में तहसील कोषाध्यक्ष भोजराज यादव, बलराम नागर, गोविंद नागर, शांतिलाल, नरेश, नरंेद्र आदि मौजूद थे।

विधिकसेवा दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं

छबड़ा| राजस्थानराज्य विधि सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में तालुका विधि सेवा समिति के ततव्वाधान मंे निबंध पोस्टर प्रतियोगिता हुई। तालुका विधि सेवा समिति के सचिव अमितसिंह हाडा़ के अनुसार स्कूल के कक्षा 6 से 12 तक के 500 छात्र-छात्राओं ने निबंध पोस्टर प्रतियोागिता में भाग लिया। इसमें शिक्षा का अधिकार, पर्यावरण सुरक्षा ,बाल विवाह एक अभिशाप ,व मूलभूत संवैधानिक अधिकार एवं पोस्टर