पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्याभारती शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का समापन रविवार को आदर्श विद्या मंदिर में हुआ।

जिला संयोजक जोधराज नागर प्रबंध प्रमुख अमृतलाल मीणा ने बताया की प्रतियोगिताओं में 185 छात्र छात्राओं नें भाग लिया। प्रथम चरण में रविवार को विभिन्न प्रकार की दौड़ों का आयोजन हुआ। इसमें 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अन्ता की आरती नागर द्वितीय स्थान बारां की लीना मीणा, 600 मीटर में छबड़ा की प्रियंका मालव द्वितीय स्थान बारां की कल्पना मीणा ने प्राप्त किया। छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में छबड़ा के भैयालाल लोधा द्वितीय स्थान समरानियां के अजय सेन, 1500 मीटर में रितेश साहू छबड़ा द्वितीय स्थान भरतराज नागर छीपाबड़ौद ने प्राप्त किया। द्वितीय चरण की प्रतियोगिता सोमवार को हुई। इसमेंं गोला फैंक आशुतोष शर्मा ने प्रथम द्वितीय स्थान मनीष प्रजापति ने प्राप्त किया। तस्तरी फेंक में छबड़ा की टिंकल कलावत द्वितीय स्थान अन्ता की आयुशी धाकड़ ने प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि व्याख्याता भुवनेश भार्गव थे। अध्यक्षता डॉ. जितेन्द्र सिंह ने की। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार भार्गव ने खेलों के बारे में बताया। समारोह में नवीन बालिका आदर्श विद्या मंदिर की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत परिचय नरेन्द्र कुमार सोनी अध्यक्ष घनश्यामदास गगरानी ने किया। संचालन उमा जोशी ने किया। इस मौके पर मदनलाल, भवानीशंकर गुप्त, कुंजबिहारी राठौर, शारीरिक शिक्षक अशोक भार्गव, पूर्व प्राचार्य नन्दकिशोर मालव आदि मौजूद थे।

खेलकूदसांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई

छबडा.उच्चप्राथमिक स्कूल सेमला में शिक्षा शनिवार के अन्तर्गत एसएस सदस्य भूरालाल लौधा की अध्यक्षता में साहित्यक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। अन्ताक्षरी प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी गीत, कविता एवं कबड्डी प्रगतियोगिता हुई। दामोदर लाल बुनकर ने बताया कि उक्त प्रगतियोगिता में विजेता टीमों तथा नियमित उपस्थिति एवं गृहकार्य करने वाले तीन तीन छात्रों को अध्यक्ष की ओर से पुरस्कृत किया गया।