- Hindi News
- रेलवे लाइन पर मवेशी चराते चार गिरफ्तार, आज होंगे कोर्ट में पेश
रेलवे लाइन पर मवेशी चराते चार गिरफ्तार, आज होंगे कोर्ट में पेश
बारां| बारांकी आरपीएफ टीम ने रविवार को विशेष अिभयान के तहत रेलवे लाइन इसके नजदीक मवेशी चराने को लेकर कार्रवाई की। इसमें टीम ने आरपीएफ के बीएम मीणा के नेतृत्व में चार जनों को गिरफ्तार किया गया है। मीणा ने बताया कि रेलवे आरपीएफ की ओर से पिछले कई दिनों से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अब तक 10 जनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को बारां और छजावा स्टेशन के बीच निरीक्षण के दौरान आरपीएफ ने रामस्वरूप, मोहनलाल, रामचरण रिन्कू को रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। इनको सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।