पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमने बड़े मन से तुम्हे देश दिया है...

हमने बड़े मन से तुम्हे देश दिया है...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेला संस्कृति को सहेजना हमारा दायित्व

डोल मेले के समापन समारोह का हुआ आयोजन

बारां|शहरमें आयोजित डोल मेले का रविवार को समापन समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसे सहेजना हमारा कत्र्तव्य है। पूर्व मंत्री धारीवाल ने मेले में आए दुकानदारों को भी पुरस्कृत किया। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि डोल मेले के महत्व को देखते हुए इसके विस्तार आधुनिकीकरण के लिए सभी दलों, समाजसेवियों को एक मंच पर विचार कर प्रयास करने चाहिए। समारोह को बूंदी के जिला प्रमुख राकेश बोयत, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने संबोधित किया। नगर परिषद के सभापति कैलाश पारस ने धन्यवाद दिया। इससे पहले नगर परिषद के सभापति पारस, उप सभापति अब्दुल गनी, मेलाध्यक्ष राहुल शर्मा, नगर परिषद के आयुक्त नरेन्द्र शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिंह भेंट किए। सभापति पारस मेलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि रविवार को मेले का समापन कर दिया है। दुकानदारों के आग्रह पर मेला मंगलवार तक बढ़ाया गया है।

अतिथियोंका किया स्वागत : कार्यक्रममें अतिथि कोटा नगर न्यास अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, बूंदी के जिला प्रमुख बोयत, शिवकांत नंदवाना, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र काबरा, मुकेश मीणा, सेठ उस्मान, रामकल्याण, नरेंद्र नंदवाना, सुनील गालव, वहीद, श्यामकिशोर शर्मा, हंसराज मीणा, पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन आदि का पार्षद गौरव शर्मा, नरेश गोयल, तंवरसिंह चौहान, पुरूषोत्तम नागर, किशन टेलर, प्रेम गर्ग, जगदीश पांचाल, जमील अहमद, शिवशंकर, सुरेश कुमार, गिरधारीलाल, प्रदीप बैरवा, आभारानी, रजनी ओझा, मैना गौड, आमना बेगम, शहनाज, हेमलता, ममता विजय, रेखा वर्मा, बिंदिया पाराशर, लीला सोनी, प्रमिला नामा, उर्वशी मेघवाल आदि ने स्वागत किया।

धारीवालका हुआ स्वागत : समापनसमारोह से पहले पूर्व धारीवाल का जिले की सीमा के पलायथा में प्रवेश करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें जुलूस के रूप में बारां लाया गया।

भास्कर न्यू.|बारां

डोलमेला रंगमंच पर शनिवार रात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रतापगढ़ के शैलेंद्र शैलू ने हमने बड़े मन से तुम्हे देश दिया है..., आदि कविताएं प्रस्तुत की। कवयित्री मेरठ की अनामिका अंबर ने सरस