पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइब्रेरी में मनाया हिन्दी सप्ताह

लाइब्रेरी में मनाया हिन्दी सप्ताह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइब्रेरी में मनाया हिन्दी सप्ताह

बारां| जिलालाइब्रेरी में हिंदी दिवस सप्ताह मनाया गया। इसमें इच्छुक छात्र-छात्राओं पाठकों की विचार गोष्ठी, काव्य, श्रुतिलेखन निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में लोगों ने भाग लिया। समापन अवसर पर समाचार पत्र के माध्यम से पुस्तकालय अध्यक्ष घनश्याम गौड़ ने बताया कि जिला लाइब्रेरी में हिंदी भाषा के संपूर्ण ज्ञान की पुस्तकंे उपलब्ध है। लाइब्रेरी सर्विस रूल्स के अनुसार सदस्य बनकर पढ़ने के लिए निशुल्क पुस्तकें प्राप्त करें पढ़ने के बाद समय पर जमा करें।

निशुल्कसामूहिक श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम कल

बारां| सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर 23 सितंबर को सुबह 6 बजे गायत्री परिवार की और से विधि विधान से सभी जातियों के श्रद्धालुओं के लिए मनिहारा तालाब पर निशुल्क सामूहिक श्राद्वतर्पण कार्यक्रम होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार देवता भी दिव्य पितरों के श्राद्व तर्पण करतें है। पितृ अमावस्या को श्राद्व तर्पण कर समस्त पितृ को तृप्त कर सकता है। पितृ तर्पण करने वाला गृहस्थ यश, धन धान्य, बल पुत्र योत्रादि, स्वर्ग, लक्ष्मी आदि की प्राप्ति करता है।

विहिपकी बैठक में गोरक्षा पर चर्चा

बारां| विश्वहिंदू परिषद गौरक्षा समिति की बैठक संघ कार्यलय में हुई। बैठक में समिति के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें गौ सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी गई। अक्टूूबर में शस्त्र शास्त्र संकल्प यात्रा अभियान की तारीख तय की। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने आदि मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में मूलचंद कुशवाह, नरोत्तमदास, जमनालाल, भारत वैष्णव, नेमीचंद नागर, अनिल सेन, जस्सु नागर, वेदप्रकाश सेन, देवेंद्रसिंह, आदि मौजूद थे। अध्यक्षता गौरक्षा प्रमुख अशोक शर्मा ने की। संचालन विभाग प्रमुख केसरीलाल कुशवाह ने किया।

कांग्रेसकी नगर कार्यकारणी गठित

बारां| नगरकांग्रसे कमेटी अनुसुचित जाति विभाग के नगर अध्यक्ष हरिराम ऐरवाल ने विभाग के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण की सहमति से नगर कार्यकारणी की घोषणा की। इसमें उपाध्यक्ष बद्रीलाल मेघवाल, मोहन मस्ताना, मदनमोहन शाक्यवाल, महामंत्री रमेश यादव, अशोक नरवाला, रामदयाल मेघवाल, प्रदीप बैरवा, मंत्री राजेश यादव, पप्पू ऐयरवाल, विजय घेंघट, कन्हैयालाल ऐरवाल, कोषाध्यक्ष मोहन खंडिया, प्रवक्ता बबलू मेघवाल को बनायाया गया। इसके अलावा 26 सदस्य बनाए गए।

बैठकमें