पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तार जोड़ते समय लाइनमैन झुलसा

तार जोड़ते समय लाइनमैन झुलसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंभीर स्थिित में कोटा रैफर किया

भास्करन्यूज| बोहत

कस्बेमें गुरुवार सुबह िवद्युत लाइन का तार जोड़ते समय करंट लगने से लाइनमैन घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह लाइनमेन मुरारीलाल सेन ग्याहर हजार विद्युत लाइन का शट-डाउन लेकर किसान जोधराज पोटर के खेत पर जंपर जोउ़ने के लिए खंभे पर चढ़ गया। लाइनमैन एक जंपर को जोड कर ज्यों ही दूसरे तार का जंपर जोड़ने लगा अचानक तारों मेंं करंट दौड़ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इसे स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। यहां भी स्थिित गंभीर होने पर लाइनमेन को कोटा रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार लाइनमेन मुरारीलाल सेन के पेंशन होने में पांच दिन ही शेष बचे थे। 30 सितंबर को उनकी पेंशन होनी थी। उससे पहले यह हादसा हो गया। जेईएन कालूलाल मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से लाइनमेन ने फोन से शट-डाउन लिया है। ग्रेड कर्मचारी ने भी शट-डाउन देने की सहमति रिटर्न में लाइनमैन को दी। इसके बावजूद लाइन कैसे चालू हुई। इसकी जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

करंटलगने से युवक झुलसा

शाहाबाद|कस्बेके बस स्टैंड के पास गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। उसे बारां रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी लोकेश (25) पुत्र भवानीशंकर राव बस स्टैंड के समीप करंट की चपेट गया। तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल लेकर गए। वहां से बारां रैफर कर दिया है।