- Hindi News
- नहीं मिली ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन, कहां खड़े हों 425 ट्रक
नहीं मिली ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन, कहां खड़े हों 425 ट्रक
सड़क घेरे खड़े ट्रकों से बना रहता है हादसे का अंदेशा
शहरमें कोटा रोड, अंबेडकर सर्किल और शाहाबाद रोड पर सड़क पर ही ट्रक खड़े रहते हैं। यहां एकदम घुमाव होने से दुर्घटना की आशंका रहती है। वहीं खजूरपुरा तिराहे से दीनदयाल सर्किल तक मिनी ट्रक खड़े होते हैं।वहीं नगरपालिका कॉलोनी, पुरानी सिविल लाइन आदि स्थानों पर ट्रकों की आवाजाही बनी रहती है। इससे हादसे का डर बना रहता है। इस संबंध में ट्रक यूनियन से जुड़े लोगों का कहना है कि वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान उपलब्ध नहीं कराया है।
^शहर में भारी वाहनों के यहां-वहां सड़क पर खड़े होने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत होती है। कोटा रोड, शाहाबाद रोड पर समस्या अधिक है। भारी वाहन सड़क पर खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही जाम की समस्या भी रहती है। समस्या के निस्तारण के लिए प्रशासन को ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था के लिए जमीन उपलब्ध करानी चाहिए। जिससे दुर्घटना और जाम की समस्या से निजात मिल सके।
अशोकप्रधान, अध्यक्षअभिभाषक परिषद, बारां
^ कोटा रोड पर ट्रक सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे राहगीरों वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर में ट्रांसपोर्ट के ट्रक कम आते हैं। वहीं ट्रक यूनियन के ट्रक अंबेडकर सर्किल के पास जगह उपलब्ध होने के बाद भी कोटा रोड पर खड़े होते हैं। इससे समस्या गंभीर बनी हुई है। प्रशासन को भी समस्या से अवगत करा रखा है। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है।
ललितमोहन, अध्यक्ष,व्यापार महासंघ, बारां
बारां. शहर में कोटा रोड स्थित सिटी फोरलेन पर सड़क पर ही ट्रक खड़े रहते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।