पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 698 किसानों को मिलेगा 62 लाख का अनुदान, बजट मंजूर

698 किसानों को मिलेगा 62 लाख का अनुदान, बजट मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंचाई पाइप लाइन के लिए सरकार ने 22 सितंबर को जारी किया बजट, तीन साल से पेंडिंग चल रहा था किसानों का अनुदान

भास्करन्यूज| बारां

जिलेमें पिछले तीन साल से लंबित सिंचाई पाइप लाइन का बजट कृषि विभाग को 22 सितंबर को मिल गया। खेतों में पाइप लाइन बिछाने के लिए 698 किसानों ने विभाग में वर्ष 2011-12 2012-13 में फाइलें लगाईं थीं। तब से ही किसानों को अनुदान की राशि नहीं मिल पाई थी। अब जबकि सरकार ने इस मद में 62 लाख रुपए का बजट विभाग को भेज दिया है, तो इसको लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

गुरुवार को नवरात्र के अवकाश के बावजूद विभाग में सिंचाई पाइप लाइन के लिए मिले दस्तावेजों के आधार पर किसानों के हिस्से के अनुदान की राशि जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग के कर्मचारियों के अनुसार किसान पाइप लाइन के लिए अनुदान नहीं मिलने से खेतों में सिंचाई के लिए व्यवस्था नहीं जुटा पा रहे थे। अब किसानों के खातों में उनके खरीदे गए पाइप की साइज के हिसाब से राशि कृषि विभाग दर्ज करवाएगा।

एककिसान को अधिकतम 15 हजार रुपए मिलेगा

विभागीयसूत्रों के अनुसार 698 किसानों ने सिंचाई पाइप लाइन के लिए विभाग में अर्जी लगाई थीं। इसमें से किसानों को उनके द्वारा खरीदे गए पाइप लाइन की लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाना प्रस्तावित है। इसमें किसान को 25 रुपए प्रति मीटर के हिसाब से राशि देय होती है। विभागीय नियम के अनुसार इस तरह एक किसान को अधिकतम 15 हजार रुपए का अनुदान मिलने की बात विभाग के अधिकारी कह रहे हैं। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद किसानों का यह अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी।

फिलहालदो वर्गों के किसान होंगे लाभान्वित

कृषिविभाग में किसानों के दस्तावेजों के आधार पर सिंचाई पाइप लाइन के लिए अनुदान राशि जमा करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। इसमें सामान्य वर्ग के किसानों के लिए 46 लाख रुपए तथा 15 लाख 62 हजार रुपए एसटी वर्ग के किसानों के लिए जारी किए जाएंगे। एससी वर्ग के किसानों को पहले ही अनुदान की राशि का भुगतान किया जा चुका है।