- Hindi News
- सकतपुर| मोठपुरथाना क्षेत्र के बिछालस गांव में बुधवार रात को हुई चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा
सकतपुर| मोठपुरथाना क्षेत्र के बिछालस गांव में बुधवार रात को हुई चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। मोठपुर थाना एएसआई कोमलप्रसाद ने बताया कि बिछालस निवासी छोटूलाल मीणा के घर का ताला...
सकतपुर| मोठपुरथाना क्षेत्र के बिछालस गांव में बुधवार रात को हुई चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। मोठपुर थाना एएसआई कोमलप्रसाद ने बताया कि बिछालस निवासी छोटूलाल मीणा के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर में रखी अलमारी को उठाकर गांव से एक किलोमीटर दूर खेतों में ले गए। वहां अलमारी का ताला तोडकर उसमें रखे 1 लाख 30 हजार नगद 70 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। घटना का पता गुरूवार सुबह लगा। अलमारी घर से एक किलोमीटर दूर टूटी हुई स्थिति में खाली मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
8माह से नही मिल रही पेंशन
बारां| शहरकी विधवाओं, वृद्धाओं अौर विकलांगों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। ही इन योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है। जिनकी पेंशन की मंजूरी हो चुकी हैं वह भी नहीं मिल पा रही है। इनकी स्वीकृत हुई उनको जिला कलेक्ट्री, बैंक, पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाने पर भी पेंशन नही मिल पर रही है। पार्वती बाई प|ी कालूराम जाटव को आठ माह से पेंशन नही मिली। जिला संगठन कांग्रेस सेवादल के राधेश्याम अग्रवाल प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश पांचाल, नगर अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कलेक्टर से इन परिवारों को शीघ्र ही पेंशन दिलाने की मांग की।
विद्यार्थीमित्रों की बैठक आज
बारां| जिलेके विद्यार्थी मित्रों की बैठक शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद पार्क में सुबह 11 बजे होगी। जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि बैठक को प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्रसिंह चौधरी संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रंधावा संबोधित करेगें। बैठक में आगामी योजना बनाई जाएगी।
झगड़ेमें पिता-पुत्र घायल
बारां| सदरथानाक्षेत्र के बमूलिया जागीर गांव में गुरुवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें घायल होने पर पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार बमूलिया जागीर निवासी रामेश्वर (50) इसका पुत्र भोलाराम सुमन (22) को झगड़े में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दुकानमें लगी आग
हरनावदाशाहजी|कस्बे मेंमनोहरथाना मार्ग स्थित टेलर की दुकान में बुधवार रात आग लग गई। पड़ौसियों ने आग लगने की सूचना दुकानदार को दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान में रखे कपड़े जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
दोबालक अतिकुपोषित
बमोरीकलां| चिकित्स