देवरी में अग्रसेन जयंती पर रक्तदान किया
देवरी. कस्बेमें अग्रवाल समाज की और से अग्रसेन जयंति मनाई गई। इस अवसर पर अग्रसेन महारज की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान युवतियां महिलाओं ने डांडियां नृत्य किया। अग्रसेन जयंति पर चिकित्यालय के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमंे 55 यूनिट रक्त दान किया। समारोह में मेहंदी, प्रश्न मंच डांस आदि प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य महेश गुप्ता अमित गोयल, र|ा जैन अश्वनी जैन ने बताया कि अग्रसेन जयंति समारोह में कस्बाथाना, देवरी, राजपुरा, केलवाडा़, समरानियां शाहाबाद, मुंडियर के समाज बंधुओं ने भाग लिया।
समरानियां.अग्रवालसमाज ने अग्रवाल र्धमशाला में अग्रसेन जयंति मनाई। इस अवसर पर समाज की ओर से नवीन कार्यकािरणी का गठन किया। इसमें अध्यक्ष मोहनप्रसाद मित्तल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, मंत्री सतीश जैन को बनाया गया। समाज की ओर से अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायाञा कस्बे के अग्रसेन बाजार होते हुए पंचायत रोड, तांत्या चौराहे होते हुवे मेरिज हॉल पहुंची।
जलवाडा़.कस्बेेमें अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान विष्णु गुप्ता, रामप्रसाद गोयल, नवीन गर्ग, रोहित, मोहित, बालकिशन, बनवारी गुप्ता आदि मौजूद थे।
बारां. शोभायात्रा में सजाई अग्रसेन महाराज की झांकी।
देवरी. अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई।